फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Homebound Cinematographer Pratik Shah Might Be Exit From Sourav Ganguly Biopic Amid Misconduct Allegation

Pratik Shah: अब गांगुली की बायोपिक से हो सकती है प्रतीक शाह की छुट्टी, महिला उत्पीड़न के लगे हैं आरोप

Mon, 02 Jun 2025 07:15 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 02 Jun 2025 07:15 PM IST
सार

Sourav Ganguly Biopic: महिला उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे प्रतीक शाह के लिए एक और बुरी खबर है। अब उनके हाथ से एक और फिल्म छिन सकती है।

विज्ञापन
Homebound Cinematographer Pratik Shah Might Be Exit From Sourav Ganguly Biopic Amid Misconduct Allegation
प्रतीक शाह और सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नीरज घेवान की फिल्म ‘होमबाउंड’ के सिनेमेटोग्राफर प्रतीक शाह पर महिलाओं के उत्पीड़न और दुराचार के आरोप लगे हैं। इसके बाद से प्रतीक लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अब प्रतीक को लेकर एक और खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो इन आरोपों के बाद अब प्रतीक शाह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक फिल्म से भी बाहर हो सकते हैं। 

विज्ञापन

आरोपों के बाद प्रतीक के हाथ से जाएगी फिल्म
द हॉलीवुड रिपोर्टर की एक रिपोर्ट की मानें तो अभी फिल्म की लोकेशन पर काम चल रहा है और इसके लिए ही प्रतीक शाह लंदन में थे। जब वे भारत लौटे तब उन पर इस तरह के आरोप लगाए गए। ऐसे में अब मेकर्स प्रतीक को लेकर असमंजस में हैं और उन्हें फिल्म से बाहर किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संभावनाएं ये भी हैं कि मेकर्स फिल्म के लिए किसी अन्य सिनेमेटोग्राफर की तलाश जल्द ही शुरू करने वाले हैं।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Hansal Mehta: प्रतीक शाह पर भड़के हंसल मेहता, लोगों से की ये मांग; कहा- दुर्व्यवहार चुप्पी में पनपता

विज्ञापन
विज्ञापन

जुबली और ‘CTRL’ जैसी फिल्मों में कर चुके हैं काम
फिल्म निर्माता अभिनव सिंह ने लगभग 20 महिलाओं की गवाही के आधार पर प्रतीक शाह पर उत्पीड़न और दुराचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रतीक शाह के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो बतौर सिनेमेटोग्राफर विक्रमादित्य मोटवानी के साथ ‘जुबली’ और ‘CTRL’ जैसी फिल्मों व सीरीज में काम कर चुके हैं। हाल ही में वो नीरज घेवान की फिल्म ‘होमबाउंड’ से जुड़े हैं। लेकिन अब उन पर आरोप लगने के बाद उनके हाथ से एक बड़ी फिल्म छूटने की खबरें आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed