फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Filmmaker Hansal Mehta demands investigation against homebound cinematographer Pratik Shah

Hansal Mehta: प्रतीक शाह पर भड़के हंसल मेहता, लोगों से की ये मांग; कहा- दुर्व्यवहार चुप्पी में पनपता

Sun, 01 Jun 2025 10:51 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 01 Jun 2025 10:51 AM IST
सार

Hansal Mehta On Pratik Shah: फिल्म ‘होमबाउंड’ में काम कर चुके सिनेमैटोग्राफर प्रतीक शाह पर कई इल्जाम लगे हैं। इस पर धर्मा प्रोडक्शंस ने पहले ही सफाई दे दी है। अब इस मामले पर फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Filmmaker Hansal Mehta demands investigation against homebound cinematographer Pratik Shah
हंसल मेहता, प्रतीक शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'होमबाउंड' के सिनेमेटोग्राफर प्रतीक शाह के ऊपर यौन दुर्व्यवहार के इल्जाम लगे हैं। इस पर फिल्म निर्माता हंसल मेहता की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने इस मामले में जांच की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि ऐसे लोगों के खिलाफ चुप्पी तोड़ी जानी चाहिए। 

विज्ञापन

चुप्पी में पनपता है दुर्व्यवहार
हंसल मेहता ने लिखा 'दुर्व्यवहार चुप्पी में पनपता है। यह डर में पनपता है। सत्ता के पदों पर बैठे लोगों द्वारा किए गए हिंसक व्यवहार की पूरी तरह से जांच होनी चाहिए। अगर यह सच पाया जाता है तो बिना किसी देरी के इसे उजागर किया जाना चाहिए। लंबे वक्त से शिकारियों ने पीड़ितों को चुप कराने के लिए प्रभाव, विशेषाधिकार और डर को हथियार बनाया है। इस चुप्पी को तोड़ा जाना चाहिए।'

विज्ञापन

यौन उत्पीड़न की तरह है हर उत्पीड़न
हंसल मेहता के मुताबिक सत्ता का दुरुपयोग एक खास लिंग तक सीमित नहीं है। उन्होंने लिखा 'अधिकार के पदों पर बैठी महिलाओं ने भी नुकसान पहुंचाया है। दुर्व्यवहार के कई रूप हैं। यह हमेशा यौन नहीं है। मानसिक, भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक दुर्व्यवहार भी उतना ही दर्दनाक हो सकता है। उतना ही उल्लंघनकारी भी हो सकता है।'

यह खबर भी पढ़ें: Pratik Shah: विवादों में करण जौहर की फिल्म ‘हाेमबाउंड’ के सिनेमेटोग्राफर, फिल्ममेकर ने लगाए गंभीर आरोप

जवाबदेही संस्कृति को बढ़ावा देना है
हंसल मेहता ने मांग की कि 'कार्यस्थल- खास तौर पर रचनात्मक कार्यस्थल अकसर जहर को छुपाते हैं। इसे रोकना होगा। कोई भी कला, कोई भी फिल्म, कोई भी स्क्रिप्ट किसी की सुरक्षा या मानसिक संतुलन की कीमत पर नहीं है। पीड़ितों को आवाज की जरूरत है। उन्हें एक ऐसी व्यवस्था की जरूरत है जो सुनती है और काम करती है। जवाबदेही संस्कृति को रद्द नहीं करना है। इसे और सुधारना है।'

Filmmaker Hansal Mehta demands investigation against homebound cinematographer Pratik Shah
प्रतीक शाह - फोटो : IMDb

क्या है पूरा मामला?
ख्याल रहे फिल्म ‘होमबाउंड’ में काम कर चुके सिनेमैटोग्राफर प्रतीक शाह पर हाल ही में कई महिलाओं ने अनुचित व्यवहार और उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इस मामले पर फिल्ममेकर अभिनव सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें प्रतीक शाह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वह लिखते हैं ‘प्रतीक इमोशनली लोगों को एब्यूज करता है, साथ ही बातों को गलत तरीके से पेश भी करता है।’

धर्मा प्रोडक्शंस ने दी सफाई
इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए धर्मा प्रोडक्शंस ने कहा कि बैनर अनुचित व्यवहार और यौन उत्पीड़न के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति रखता है। प्रोडक्शंस ने कहा 'प्रतीक शाह होमबाउंड प्रोजेक्ट पर एक फ्रीलांसर थे और एक सीमित अवधि के लिए इस पर काम कर रहे थे। हमारे साथ उनका अनुबंध पूरा हो चुका है। इस अवधि के दौरान, हमारी आंतरिक समिति को हमारी फिल्म होमबाउंड के किसी भी कलाकार या क्रू से उनके खिलाफ कोई शिकायत नहीं मिली।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed