{"_id":"5796071d4f1c1b2d6421e1be","slug":"you-can-buy-kate-moss-emma-watson-and-98-more-celebrities-worn-in-jeans","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये हीरोइनें बेच रही हैं अपनी जींस, आप भी बन सकते हैं खरीदार","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
ये हीरोइनें बेच रही हैं अपनी जींस, आप भी बन सकते हैं खरीदार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 25 Jul 2016 06:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियां अपनी जींस नीलाम कर रही हैं। इन हीरोइनों में एमा वाटसन, केट मॉस और 98 दूसरे सितारे शामिल हैं। इंग्लिश अखबार द् टेलीग्राफ के अनुसार इन हस्तियों ने शरणार्थी अभियान के लिए अंतरराष्ट्रीय बचाव समिति को जींस दान दी हैं। ये संगठन अब इन जींस को नीलाम कर रहा है। इस अभियान से जुडऩे वालों में एमा वाटसन और केट मॉस के अलावा सिंगर विक्टोरिया बेकहम, इवा लोंगारिया और अभिनेत्री एलिसिया विकेंडर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
इन जींस की कीमत करीब 12 लाख से 17 लाख के बीच रखी जाएगी। इस पैसे का इस्तेमाल शर्णार्थियों की शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी जरूरतों पर किया जाएगा। बड़े सितारों की इन जींस को डिजाइनर डिजाइन करने के बाद इसको बेचेंगे। डिजाइनर जॉनी डार ने 'जींस फॉर रिफ्यूजी' के नाम से ये अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
जॉनी के अनुसार, '100 सेलेब्रिटी ने जींस दान की है। हम प्रत्येक जींस को 12 से 17 लाख के करीब बेचेंगे। इससे एक अच्छी-खासी रकम हम जुटा लेंगे। हम इस अभियान को अभी रोकने वाले नहीं हैं, हम लगातार शर्णार्थियों के लिए कोशिश करते रहेंगे।'
विज्ञापन