फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Wonder Woman 1984 Actress Gal Gadot Share Photo Of Shaheen Bagh Dadi Bilkis Bano

Gal Gadot ने की शाहीन बाग वाली दादी की तस्वीर शेयर, बताया असल जिंदगी की Wonder Woman

Thu, 31 Dec 2020 06:04 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 31 Dec 2020 06:04 PM IST
सार

  • गैल गैडोत ने बताई असल जिंदगी की Wonder Woman.
  • शाहीन बाग वाली दादी की तस्वीर भी की साझा।

विज्ञापन
Wonder Woman 1984 Actress Gal Gadot Share Photo Of Shaheen Bagh Dadi Bilkis Bano
गैल गैडोत, बिलकिस बानो - फोटो : Instagram

विस्तार

हॉलीवुड फिल्म 'वंडर वुमन 1984' को दर्शकों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म को विदेश के साथ ही इंडिया में भी काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में मुख्य अभिनेत्री का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री गैल गैडोत को भी काफी पसंद किया जा रहा है। गैल गैडोत ने अभिनय के साथ ही अपनी खूबसूरती से भी लोगों का दिल जीत लिया है।

विज्ञापन


गैल गैडोत सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में साल के खत्म होने पर गैल गैडोत ने रियल लाइफ वंडर वुमन की तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। इन तस्वीरों में एक तस्वीर ऐसी है जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। ये तस्वीर है शाहीन बाग में हुए CAA, NRC प्रोटेस्ट में भाग लेने वाली दादी की बिल्किस बानो की तस्वीर।
विज्ञापन


इन तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में गैल गैडोत ने लिखा, '2020 तक विदाई की बात, मेरे पूरे प्यार के साथ #MyPersonalWWderderWomen पर। कुछ मेरे सबसे करीबी हैं - मेरा परिवार, मेरे दोस्त - कुछ प्रेरक महिलाएं हैं जिन्हें मैंने प्यार किया है, और कुछ असाधारण महिलाएं हैं जिनसे मुझे उम्मीद है। भविष्य में मिलते हैं। एक साथ, हम चमत्कार कर सकते हैं! अपने खुद के आश्चर्य महिलाओं को मेरे साथ साझा करें।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Gal Gadot (@gal_gadot)



गैल गैडोत की इस तस्वीर पर उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस तस्वीर पर काफी कमेंट भी किया जा रहा है। ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है। बता दें कि बिलकिस बानो के अलावा गैल गैडोत की वंडर वुमन लिस्ट में प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न, अमेरिका की नई उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, गैल गैडोत का परिवार और उनकी कुछ दोस्तों की तस्वीर भी है।

पढ़ें: ईशा गुप्ता ने हॉट अवतार में कहा 2020 को अलविदा, बोल्डनेस देख हैरान हुए फैंस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed