खुलासाः विल स्मिथ की बेटी विलो ने अपने पोलीमोरस लाइफस्टाइल पर की चर्चा, जानें क्या है इसका मतलब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर फिल्म अभिनेता विल स्मिथ और अभिनेत्री जेडा पिंकेट स्मिथ की बेटी विलो स्मिथ एक बार फिर चर्चा में हैं। विलो स्मिथ ने हाल ही रेड टेबल टॉक शो के दौरान अपनी मां जेडा और दादी एड्रिएन बैनफील्ड जोंस के साथ बातचीत में अपनी पोलीमोरस लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा की।
20 वर्षीय विलो ने बताया कि पोलीमोरस होना क्या होता है और कैसे उन्हें इसके बारे में पता चला। वहीं इस पर जेडा ने कहा कि, 'ये विषय हर किसी के लिए नहीं है, लेकिन जब तक विलो अपने आप से प्यार करना सीख रही हैं वो उनके साथ हैं'। गौरतलब है कि विलो ने साल 2019 में बताया था कि वो बाईसेक्सुअल हैं।
क्या है पोलीमोरस रिलेशनशिप?
विलो की लाइफस्टाइल समझने से पहले आपको बताते हैं कि पोलीमोरस रिलेशनशिप का मतलब क्या होता है? पोलीमोरस रिलेशनशिप वो है जब कोई व्यक्ति एक से अधिक व्यक्ति के साथ आंतरिक संबंध रखे और इस बात की जानकारी उस रिश्ते में रह रहे सभी लोगों को हो। हमारे समाज में लोगों का एक वक्त पर एक ही व्यक्ति के साथ रिश्ते में रहना उचित माना जाता है। अगर आप इससे हटकर किसी तरह की बात करते हैं तो कई सभ्यताओं में इससे खराब नजरिए से देखा जाता है।
विलो स्मिथ ने चैट शो पर कहा कि, 'पोलीमोरी के साथ मुझे ऐसा लगता है कि आजादी का आधार ही ऐसे रिलेशनशिप स्टाइल को अपनाना है जिसमें आप सहज महसूस कर सके। सिर्फ मोनोगमी (किसी एक ही व्यक्ति से संबंध) को अपना लेना आजादी नहीं है वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि 'लोग' इसे सही मानते हैं।
विलो ने आगे इस कॉन्सेप्ट पर बात करते हुए समझाया कि पोलीमोरी का मतलब एक साथ ढेर सारे सेक्सुअल पार्टनर रखना नहीं है। 'मैं आपको एक उदाहरण देती हूं। मान लेते हैं कि आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जिसे हर वक्त सेक्स करने की इच्छा नहीं होती। दूसरी तरफ आपको पार्टनर को ये इच्छा होती है। ऐसे में क्या आप वो इंसान बनना चाहेंगे जो अपने पार्टनर से कहे कि मुझे ये इच्छा नहीं है तो तुम्हें भी ये इच्छा नहीं होनी चाहिए?
आगे विलो ने कहा कि, 'मैंने पोली में इस कारण भी दिलचस्पी दिखाई क्योंकि मैंने इस कॉन्सेप्ट को नॉन सेक्सुअल नजरिए से देखा था। मेरे दोस्तों के ग्रुप में मैं एकलौती पोलीमोरस इंसान हूं। विलो ने बताया कि वो पोलीमोरी में यकीन रखती हैं, लेकिन उन्होंने खुद को कभी ऐसे नहीं देखा कि वो एक बार में दो लोगों से संबंध रखें। उन्होंने बताया कि वो 17 साल की उम्र में पोलीमोरी के बारे में सोचने लगी थीं। विलो ने कहा, 'मैं और मेरे पार्टनर लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में थें और मैं उसे रोक कर नहीं रखना चाहती थी। ऐसा नहीं था कि मैं उस पर भरोसा नहीं करती थी, लेकिन जब मुझे समझ आया कि कैसे ये हम दोनों के लिए बेहतर होगा तो मुझे सब ठीक लगने लगा'।