फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Who Is Michael B. Jordan Who Became The Sixth Black Actor To Win An Oscar

Michael B Jordan: कौन हैं माइकल बी. जॉर्डन? बने ऑस्कर जीतने वाले छठे ब्लैक एक्टर; कहा- ‘मेरे लिए गर्व की बात’

Mon, 16 Mar 2026 11:37 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 16 Mar 2026 11:37 AM IST
सार

Michael B Jordan: माइकल बी. जॉर्डन ने ‘सिनर्स’ मूवी के लिए ऑस्कर अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीता है। आइए जानते हैं कौन हैं माइकल बी. जॉर्डन और क्या है उनका बैकग्राउंड।

विज्ञापन
Who Is Michael B. Jordan Who Became The Sixth Black Actor To Win An Oscar
माइकल बी. जॉर्डन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म ‘सिनर्स’ के स्टार माइकल बी. जॉर्डन के लिए इस साल का ऑस्कर बहुत खास रहा। 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में उन्होंने पहली बार बेस्ट एक्टर का ऑस्कर जीतकर इतिहास रच दिया।

विज्ञापन


सिडनी पोइटियर और विल स्मिथ का किया जिक्र
रिपोर्ट के मुताबिक, वह लीड एक्टर कैटेगरी में ऑस्कर जीतने वाले छठे ब्लैक एक्टर बन गए हैं। अपने इमोशनल एक्सेप्टेंस स्पीच में माइकल बी. जॉर्डन ने उन दिग्गज कलाकारों को याद किया जिन्होंने ब्लैक कलाकारों के लिए रास्ता बनाया।
विज्ञापन


उन्होंने खास तौर पर सिडनी पोइटियर और विल स्मिथ का जिक्र किया। उन्होंने आगे कहा, ‘इन महान कलाकारों के बीच मेरा नाम जुड़ना मेरे लिए गर्व की बात है।’
 

 

फिल्म को ऑस्कर में मिले 16 नॉमिनेशन
इस कैटेगरी में माइकल बी. जॉर्डन का मुकाबला टिमोथी चालमेट की फिल्म ‘मार्टी सुप्रीम’, लियोनार्डो डिकैप्रयो की ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’, इथान हॉकी की ‘ब्लू मून’ और वैगनर मौरा की ‘द सीक्रेट एजेंट’ से था।

फिल्म ‘सिनर्स’ की कहानी 1930 के दशक पर आधारित है, जिसमें माइकल बी. जॉर्डन जुड़वां भाइयों स्मोक और स्टैक का डबल रोल निभाते हैं। दोनों भाई पहले वर्ल्ड वॉर के बाद साउथ अमेरिका लौटते हैं और एक ज्यूक जॉइंट खोलते हैं। लेकिन जल्द ही छोटे से शहर पर वैम्पायरों का हमला हो जाता है और कहानी रोमांचक मोड़ लेती है।

इस फिल्म का निर्देशन रयान कूग्लेर ने किया है। फिल्म को ऑस्कर में कुल 16 नॉमिनेशन मिले, जिनमें बेस्ट पिक्चर और बेस्ट डायरेक्टर भी शामिल हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी ‘सिनर्स’ ने शानदार प्रदर्शन किया और दुनियाभर में करीब 370 मिलियन डॉलर की कमाई की।
 

माइकल बी. जॉर्डन के बारे में 
माइकल बी. जॉर्डन का जन्म 9 फरवरी 1987 को अमेरिका के कैलिफोर्निया के सैंटा एना शहर में हुआ था। उनका पूरा नाम माइकल बकारी जॉर्डन है। बचपन में उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की और बाद में टीवी व फिल्मों में काम करना शुरू किया।

Who Is Michael B. Jordan Who Became The Sixth Black Actor To Win An Oscar
माइकल बी. जॉर्डन - फोटो : इंस्टाग्राम

माइकल बी. जॉर्डन का करियर
उन्होंने सबसे पहले कई टीवी शोज़ में छोटे-छोटे रोल किए। लेकिन उन्हें असली पहचान टीवी सीरीज ‘द वायर’ और ‘फ्राइडे नाइट लाइट्स’ से मिली। इन शोज़ के बाद उनका करियर तेजी से आगे बढ़ा।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Michael B. Jordan (@michaelbjordan)


माइकल बी. जॉर्डन ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है, जैसे- ‘क्रीड’, ‘ब्लैक पैंथर’, ‘क्रीड 2’, ‘क्रीड 3’ और ‘सिनर्स’, जिसके लिए उन्हें ऑस्कर अवॉर्ड मिला। इन सभी फिल्मों में उनकी एक्टिंग को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने काफी सराहा है।

खास बात
माइकल बी. जॉर्डन सिर्फ एक्टर ही नहीं, बल्कि फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी हैं। 'क्रीड 3' से उन्होंने निर्देशन की दुनिया में भी कदम रखा। आज माइकल बी. जॉर्डन हॉलीवुड के सबसे पॉपुलर और टैलेंटेड एक्टर्स में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed