फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Warner Bros has been changed release date of upcoming movie like Black Widow Wonder Woman 1984 No Time to Die and others due to Coronavirus

फिल्मों पर फिर मंडराया कोरोना का संकट, इन बड़ी हॉलीवुड फिल्मों के अब सीधे अगले साल होंगे दर्शन

Tue, 06 Oct 2020 04:47 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Tue, 06 Oct 2020 04:47 PM IST
सार

  • वॉर्नर ब्रदर्स ने अपनी आने वाली सभी बड़ी-बड़ी फिल्म की रिलीज का कैलेंडर बदल दिया है।
  • फिल्म को आगे बढ़ता देख सिनेमाघरों को अपना घाटा साफ नजर आने लगा।
  • जेम्स बॉन्ड की फिल्म 'नो टाइम टू डाई' 2 अप्रैल 2021 को रिलीज होगी।

विज्ञापन
Warner Bros has been changed release date of upcoming movie like Black Widow Wonder Woman 1984 No Time to Die and others due to Coronavirus
ब्लैक विडो, नो टाइम टू डाई - फोटो : twitter: @BlackWidowNoir/ @007

विस्तार

दुनिया में सिनेमाघरों की मौजूदा स्थिति को देखते हुए हॉलीवुड के जाने-माने फिल्म प्रोडक्शन हाउस वॉर्नर ब्रदर्स ने अपनी आने वाली सभी बड़ी-बड़ी फिल्म की रिलीज का कैलेंडर बदल दिया है। स्टूडियो ने यह फैसला तब लिया जब हॉलीवुड की सबसे बड़ी सिनेमाघर कंपनियों में से एक सिनेवर्ल्ड ने दुनिया भर में मौजूद अपने सिनेमाघरों को फिलहाल के लिए बंद करना ही सही समझा।

विज्ञापन


दुनिया में मंदी का सिलसिला तो तभी शुरू हो गया था जब कोरोना वायरस की वजह से दुनिया भर में लॉकडाउन लागू हुआ। लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद सबसे पहली बड़ी फिल्म जो रिलीज हुई वह थी क्रिस्टोफर नोलन की 'टेनेट'। इस फिल्म ने तो ठीक-ठाक कारोबार कर लिया लेकिन सिनेमाघरों को इतना मुनाफा न हो सका। 'टेनेट' का यह हाल देखकर दूसरी बड़ी फिल्मों जैसे; ब्लैक विडो, वंडर वूमेन 1984 और नो टाइम टू डाई ने अपनी रिलीज की तारीखों को और आगे बढ़ा दिया। 'ब्लैक विडो' अब सात मई 2021, 'वंडर वूमेन 1984' 25 दिसंबर 2020 और जेम्स बॉन्ड की फिल्म 'नो टाइम टू डाई' दो अप्रैल 2021 को रिलीज होगी।

विज्ञापन

Warner Bros has been changed release date of upcoming movie like Black Widow Wonder Woman 1984 No Time to Die and others due to Coronavirus
वंडर वूमेन 1984 - फोटो : Twitter

इन बड़ी फिल्म को आगे बढ़ता देख सिनेमाघरों को अपना घाटा साफ नजर आने लगा। इसलिए यूएस और यूके में सबसे बड़ी सिनेमाघरों की चेन चलाने वाली कंपनियों में से एक रीगल सिनेमा की कंपनी सिनेवर्ल्ड ने फिलहाल के लिए अपने सिनेमाघरों को बंद करने का फैसला कर लिया। इस कंपनी के अंतर्गत दुनिया भर में लगभग सात हजार से ज्यादा सिनेमा घर आते हैं। जब इतने सिनेमाघर फिलहाल के लिए गायब ही रहेंगे तो ऐसे में वॉर्नर ब्रदर्स अपनी फिल्मों को कैसे सिनेमाघरों में उतारे। इसलिए इस स्टूडियो ने भी अपनी बड़ी-बड़ी फिल्मों को आगे धकेल दिया है।

नए कैलेंडर के हिसाब से वॉर्नर ब्रदर्स स्टूडियो के तहत बनी फिल्म 'ड्यून' 1 अक्टूबर 2021 को रिलीज होगी। इसी कड़ी में 'मैट्रिक्स' सीरीज की चौथी फिल्म 22 दिसंबर 2021, 'द बैटमैन' चार मार्च 2022, 'द फ्लैश' चार नवंबर 2022 और 'शजाम 2' दो जून 2023 को रिलीज होंगी। स्टूडियो ने 'ब्लैक एडम' और 'माइनक्राफ्ट' फिल्मों की नई तारीख अभी घोषित नहीं की है। इन सभी फिल्मों में से सिर्फ 'ड्यून' ही बन कर तैयार हो गई है। यह फिल्म इसी साल 20 नवंबर को रिलीज होने वाली थी। स्टूडियो ने पहले इस की तारीख में 18 दिसंबर तक का बदलाव किया। और, अब इसे सीधे एक अक्टूबर 2021 तक बढ़ा दिया है। बाकी सभी फिल्में अभी पूरी नहीं हैं।


पढ़ें: अमेरिकी इतिहास में दर्ज है 6 अक्तूबर, इसी दिन हुआ था देश की पहली बोलती फिल्म का प्रीमियर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed