फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Voice artist Morgan Lofting passed away at the age of 81 in her house in Burbank

Morgan Lofting: स्पाइडरमैन की Aunt May को आवाज देने वाली वॉइस आर्टिस्ट मॉर्गन लॉफ्टिंग का 81 की उम्र में निधन

Mon, 02 Dec 2024 09:57 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Mon, 02 Dec 2024 09:57 AM IST
सार

वॉइस आर्टिस्ट मॉर्गन लॉफ्टिंग का निधन 81 साल की उम्र में हो गया, वे इस दौरान कैलिफॉर्निया के बरबैंक में अपने घर पर थीं।

विज्ञापन
Voice artist Morgan Lofting passed away at the age of 81 in her house in Burbank
मॉर्गन लॉफ्टिंग - फोटो : ट्विटर

विस्तार

वॉइस आर्टिस्ट मॉर्गन लॉफ्टिंग का निधन 81 साल की उम्र में हो गया। उन्हें बैरोनेस की भूमिका के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है। उन्होंने कई बड़े शो में अपनी आवाज दी। उनके शोक से प्रशंसक शोक में हैं। सोशल मीडिया पर फैंस अपनी संवेदना प्रकट कर रहे हैं।
विज्ञापन

 

एजेंट ने की घोषणा
मॉर्गन लॉफ्टिंग ने बरबैंक में उनके घर पर ही आखिरी सांस ली, उनके एजेंट नेरी लेमस और सेलेब वर्क्स के क्रिस्टोफर अर्सागा ने इस बात की घोषणा की है। उन्होंने कहा, 'हमारी एजेंसी में 10 संस्थापक अभिनेताओं में से एक के रूप में, वह हमारे और हमारी कंपनी के लिए दुनिया का मतलब थीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइब्रेरी में भी कर चुकी हैं काम
वॉयस एक्ट्रेस मॉर्गन लॉफ्टिंग का जन्म 2 फरवरी, 1940 को सिनसिनाटी में जन्म हुआ। 1989 में लॉफ्टिंग ने अपनी स्नातक की डिग्री पूरी की। फिर कैल स्टेट नॉर्थ्रिज में इतिहास में मास्टर डिग्री हासिल की। बाद में उन्हें लाइब्रेरियन के रूप में काम किया। उन्हें "किताबों के साथ बारटेंडिंग" का भी शौक था।
विज्ञापन

इन शो में दी आवाज
वॉयस एक्ट्रेस मॉर्गन लॉफ्टिंग ने 1981-82 की स्पाइडर-मैन सीरीज के लिए आंटी मे और ब्लैक कैट और 1985 की ट्रांसफार्मर्स सीरीज के लिए मूनरेसर और फायरस्टार की भूमिका भी निभाई। उन्होंने अर्नोल्ड श्वार्जनेगर अभिनीत टोटल रिकॉल (1990) में भी आवाज दी थी। उन्होंने 1983, 1984 और 1989 में जी.आई. जो मिनीसीरीज में आतंकवादी की आवाज दी थी। वहीं, 1985-86 और 1990-91 में प्रसारित दो सीरीज के चार सीजन के लिए भी जाना जाता है। साल 1986 की टीवी फिल्म जी.आई. जो: एराइज, सर्पेंटोर, एराइज! और 1987 की जी.आई. जो: द मूवी में भी उन्होंने अपनी आवाज दी है।

परिवार में हैं ये सदस्य
वह 2013 में बेन 10: ओमनीवर्स में पूर्व खलनायक फिस्टिना की भूमिका निभाकर वॉयस एक्टिंग में लौटीं। लॉफ्टिंग अपने भाई टिम उनकी पत्नी लिन और बेटे ब्रिआना के साथ रहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed