फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Vijay Deverakonda releases Terminator Dark Fate telugu trailer in Hyderabad

टर्मिनेटर को मिला 'अर्जुन रेड्डी' का साथ, हैदराबाद में रिलीज किया तेलुगू भाषा में ट्रेलर

Wed, 16 Oct 2019 04:33 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 16 Oct 2019 04:33 PM IST
विज्ञापन
Vijay Deverakonda releases Terminator Dark Fate telugu trailer in Hyderabad
Vijay Deverakonda - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
भारत में एक साथ छह भाषाओं में रिलीज होने का रिकॉर्ड बनाने जा रही हॉलीवुड की सुपर एक्शन फिल्म 'टर्मिनेटर डार्कफेट' को अब अर्जुन रेड्डी यानी विजय देवराकोंडा का साथ मिल गया है। अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर और लिंडा हैमिल्टन की फिल्म टर्मिनेटर डार्कफेट का तेलुगू ट्रेलर विजय ने बुधवार को हैदराबाद में जारी किया।
विज्ञापन


अपनी पहली फिल्म अर्जुन रेड्डी से बॉक्स ऑफिस के नए एंग्री यंगमैन बनकर उभरे विजय देवराकोंडा धीरे धीरे अखिल भारतीय स्तर पर पहचान बनाने लगे हैं। अर्जुन रेड्डी' की रीमेक 'कबीर सिंह' की कामयाबी के बाद विजय की दूसरी फिल्म 'डियर कॉमेरड' भी हिंदी में बनने जा रही है। इस बार ये रीमेक करण जौहर बना रहे हैं। विजय की हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी जल्द बोहनी होने वाली है।
विज्ञापन


ऐसे में मशहूर हॉलीवुड फिल्म 'टर्मिनेटर डार्कफेट' के मेकर्स ने विजय को अपनी इस फिल्म के साथ जोड़कर बड़ा धमाका किया है। विजय जब फिल्म का ट्रेलर हैदराबाद में जारी करने पहुंचे तो लोगों ने खूब गर्मजोशी से उनका और फिल्म के ट्रेलर का स्वागत किया। फिल्म 'टर्मिनेटर' के भारतीय भाषाओं के संस्करणों की एडवांस बुकिंग खुलने का लोग अभी से इंतजार कर रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि विजय के बाद कुछ दूसरे बड़े सितारे भी 'टर्मिनेटर डार्कफेट' के भाषाई संस्करणों के ट्रेलर रिलीज कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




ऑस्कर पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड बना चुके निर्माता जेम्स कैमरॉन की फिल्म 'टर्मिनेटर डार्कफेट' ने अपने हिंदी संस्करण के लिए देश के प्रतिष्ठित अखबार अमर उजाला से हाथ मिलाया है। अमर उजाला के पाठकों को ये फिल्म उत्तर भारत के छह शहरों में रिलीज से पहले देखने को मिलने वाली है।

यह भी पढ़ें:- अर्नाल्ड की 'टर्मिनेटर डार्कफेट' रिलीज से पहले देखने का मौका, सेल्फी खींचकर करना होगा ये काम
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed