फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   terminator dark fate release 1st november arnold schwarzenegger

अर्नाल्ड की 'टर्मिनेटर डार्कफेट' रिलीज से पहले देखने का मौका, सेल्फी खींचकर करना होगा ये काम

Wed, 16 Oct 2019 09:02 AM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क
मुंबई डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Wed, 16 Oct 2019 09:02 AM IST
विज्ञापन
terminator dark fate release 1st november arnold schwarzenegger
अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर - फोटो : अमर उजाला

इस बार भारत में दीप महोत्सव हर साल से कहीं ज्यादा धमाकेदार होने वाला है। इसकी वजह है बॉक्स ऑफिस पर हो रही टर्निमेनटर की वापसी। टर्मिनेटर डार्कफेट भारत में एक नवंबर को अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हो रही है। ये फिल्म ऑस्कर विजेता फिल्ममेकर जेम्स कैमरॉन और फिल्म की ओरिजनल फ्रेंचाइजी के सितारों अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर और लिंडा हैमिल्टन का 28 साल बाद फिर से हो रहा संगम भी है। फिल्म टर्मिनेट डार्कफेट की कहानी वहां से शुरू होगी जहां इस जोड़ी ने कहानी को टर्मिनेटर जजमेंट डे में छोड़ा था। इस फिल्म के निर्देशक हैं फिल्म डेडपूल से दुनिया भर में मशहूर हुए टिम मिलर।

विज्ञापन

ये तो सब जानते हैं कि अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर ने टर्मिनेटर को एक अविस्मरणीय अनुभव बनाया और टर्मिनेटर ने उनको मेगास्टार। अर्नाल्ड वापस आ रहे हैं अपने कालजयी किरदार टर्मिनेटर के साथ, जो जजमेंट डे की कहानी का पुल डार्कफेट से जोड़ने वाले हैं लेकिन अर्नाल्ड की इस धमाकेदार परफॉरमेंस से पहले आपको बताते हैं कुछ ऐसे तथ्य जिनके बारे लोगों को कम ही पता होगा।

जिम को लेकर दीवानगी
जवानी के दिनों में अर्नाल्ड जिम जाने को लेकर इतने दीवाने हुआ करते थे कि सप्ताहांत के दिनों में जब जिम होते थे तो वे उनके ताले तोड़कर जिम में घुस जाया करते थे और वहां घंटों अभ्यास किया करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्मों के लिए की बॉडीबिल्डिंग
अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर शुरू से फिल्मों में आना चाहते थे और इसके लिए बॉडी बिल्डिंग कॉम्पिटिशन ही उन्हें सही रास्ता लगा। इसके चलते वह बॉडी बिल्डिंग करने लगे और इस क्षेत्र में आने के बाद 20 साल की उम्र में ही उन्होंने मिस्टर यूनीवर्स का खिताब जीत लिया और यही नहीं मिस्टर ओलंपिया कॉन्टेस्ट तो वह लगातार सात बार जीतते चले गए।

फिल्मों में आने से पहले बने करोड़पति
अर्नाल्ड डब 30 साल की उम्र में पहली बार रुपहले परदे पर उतरे तब तक वह करोड़पति बन चुके थे। बॉडी बिल्डिंग से कमाई गई रकम को उन्होंने रियल एस्टेट में लगाया और खूब सारा पैसा उन्होंने जिम के उपकरणों और बॉडी बिल्गिं के सप्लीमेंट्स की मार्केटिंग में भी निवेश किया।

विज्ञापन

टर्मिनेटर के लिए जबरदस्त मेहनत
टर्मिनेटर में अपने किरदार की तैयारी के लिए अर्नाल्ड ने महीने भर तक बंदूकों के साथ अभ्यास किया। वह इन हथियों को खोलते, फिर आंखें बंद करके उन्हें फिर से जोड़ते और ये अभ्यास उन्होंने इतनी बार किया कि सब कुछ फिर अपने आप होने लगा। शूटिंग रेंज में भी वह घंटों अभ्यास किया करते थे और इस दौरान न तो बंदूक भरते समय वह उसकी तरफ देखते और न ही फायर करते समय।

सबसे घातक हीरो
अर्नाल्ड श्वार्जेनगर बड़े परदे के सबसे घातक हीरो माने जाते हैं। वह परदे पर अब तक 369 लोगों की जान ले चुके हैं।

संन्यास के बाद फिर जीते
अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर ने 1975 में मिस्टर ओलंपिया कॉन्टेस्ट के बाद पेशेवर बॉडी बिल्डिंग स संन्यास का एलान किया। पांच साल बाद फिल्म कोनान करते समय वह काफी अच्छे शेप थे और तभी उन्होंने इस प्रतियोगिता में आखिरी बार फिर से हिस्सा लेने का ख्वाहिश जताई। सिर्फ सात हफ्तों के अभ्यास के बाद श्वार्जेनेगर ने ये इवेंट फिर से जीत लिया।

खींचिए सेल्फी, पाइए टर्मिनेटर डार्कफेट के फ्री टिकट
अमर उजाला के पाठक अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर की फिल्म टर्मिनेटर: डार्कफेट रिलीज से पहले कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, मेरठ, नोएडा/गाजियाबाद और चंडीगढ़ शहरों में देखने का मौका पा सकते हैं। इसके लिए आपको आज के अखबार के साथ अपनी एक सेल्फी किसी ऐसी जगह खींचनी है जहां पीछे अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर का पोस्टर नजर आ रहा हो। ये सेल्फी आपको फेसबुक, ट्विटर या इंस्टाग्राम पर हैशटैग #ArnonldIsBack के साथ साझा करनी है। एक तय तारीख को फिल्म के पास अमर उजाला के इन्हीं शहरों के कार्यालयों में वितरित किए जाएंगे। ये सेल्फी दिखाकर पाठक पहले आओ पहले पाओ के आधार पर फिल्म के टिकट हासिल कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed