फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   us president inauguration oath ceremony 2021 Lady Gaga and Jennifer Lopez perform

US President Inauguration: शपथ ग्रहण समारोह में लेडी गागा ने गाया राष्ट्रगान, जेनिफर लोपेज ने दी स्पेशल परफॉर्मेंस

Wed, 20 Jan 2021 11:18 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 20 Jan 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
us president inauguration oath ceremony 2021 Lady Gaga and Jennifer Lopez perform
लेडी गागा, जेनिफर लोपेज - फोटो : ट्विटर

बुधवार को जो बाइडन ने अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर और कमला हैरिस ने उप राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की। शपथ लेने के बाद बाइडन ने कहा कि यह लोकतंत्र का दिन है, यह इतिहास और उम्मीद का दिन है।  राष्ट्रपति इनॉगरेशन हमेशा से बड़ा समारोह रहा है और इस मौके पर संगीत का भी अहम रोल रहा है। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण से पहले कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए प्रसिद्ध गायिका लेडी गागा प्रस्तुति दी। उन्होंने इस मौके पर अमेरिकी राष्ट्रगान गाया। लेडी गागा ने इसके लिए एक सुनहरे माइक का इस्तेमाल किया। इस दौरान लेडी गागा काले रंग के फुल स्लीव टॉप और लाल रंग की स्कर्ट में नजर आईं।
विज्ञापन


लेडी गागा इस बार के राष्ट्रपति चुनाव में बाइडेन के कैंपेन का हिस्सा रही हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के एक दिन पहले गागा वेस्टर्न पेंसलवेनिया के कैंडिडेट बाइडेन के साथ नजर आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेडी गागा ने इस बारे में पहले ही अपने ट्विटर हैंडल के जरिए जानकारी शेयर की थी। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'अमेरिकी जनता के लिए राष्ट्रीय गान को गाना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं सेरेमनी के दौरान गाउंगी। मेरे लिए यह काफी अहम है।' 

इस शपथ ग्रहण समारोह में लेडी गागा के अलावा मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लोपेज भी नजर आईं। इस दिन को खूबसूरत बनाने के लिए लोपेज ने भी शानदार प्रस्तुति दी। इस मौके पर उन्होंने अमेरिका के सबसे मशहूर लोक गीतों में से एक This Land Is Your Land गाया। लोपेज ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडन का समर्थन किया था। 





विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed