Leonardo DiCaprio: कमला हैरिस के समर्थन में आए लियोनार्डो डिकैप्रियो, ट्रंप को इसलिए नहीं देना चाहते वोट
अमेरिका में होने जा रहे राष्ट्रपति चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार और मौजूदा उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप आमने-सामने हैं। इन चुनावों के मद्देनजर हॉलीवुड अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो ने कमला हैरिस को सपोर्ट किया है।
विस्तार
अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों की घड़ी नजदीक आ रही है। 5 नवंबर 2024 को राष्ट्रपति चुनाव है। कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच कांटे की टक्कर है। दोनों जोर-शोर से प्रचार में जुटे हैं और रैलियां कर रहे हैं। इस बीच लोकप्रिय अमेरिकी अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो ने कमला हैरिस का समर्थन किया है। उन्होंने यह वजह भी स्पष्ट की है कि वे कमला हैरिस को वोट क्यों देना चाहते हैं।
कमला हैरिस को वोट देंगे लियोनार्डो डिकैप्रियो
इस बार अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से कमला हैरिस मैदान में हैं। वहीं, रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से डोनाल्ड ट्रंप प्रत्याशी हैं। अभिनेता लियोनार्डो ने कहा है कि वे चुनाव में कमला हैरिस को वोट देंगे। इसके लिए उन्होंने जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति कमला हैरिस की संवेदनशीलता को वजह बताया है।
साहसिक कदम उठाने की जरूरत
लियोनार्डो डिकैप्रियो बाकायदा एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने अपनी वीडियो अपलोड की है। वे हाल ही में तूफान हेलेन और तूफान मिल्टन से हुई तबाही का जिक्र करते दिख रहे हैं। डिकैप्रियो ने कहा कि 'जलवायु परिवर्तन पृथ्वी को खत्म कर रहा है और हमारी अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर रहा है। हमें अपनी अर्थव्यवस्था, अपने ग्रह और खुद को बचाने के लिए एक साहसिक कदम उठाने की जरूरत है। इसलिए मैं कमला हैरिस को वोट दे रहा हूं'।
Oscars: 'सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म' में नामांकित हुईं इन देशों की फिल्में, पाकिस्तान भी शामिल
बोले- 'हम पीछे जाने का जोखिम नहीं उठा सकते'
लियोनार्डो डिकैप्रियो ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कमला हैरिस का समर्थन किया। वहीं, डोनाल्ड ट्रंप को लेकर कहा कि कमला हैरिस के प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप जलवायु परिवर्तन के पीछे के तथ्यों और विज्ञान को नकारते हैं। उन्होंने कहा कि वे हैरिस को वोट देंगे, क्योंकि हम पीछे जाने का जोखिम नहीं उठा सकते।
संबंधित वीडियो