फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Universal studios specializes not only in making but selling too

बनाने ही नहीं बेचने में भी माहिर है हॉलीवुड का यूनिवर्सल स्टूडियो

Sat, 30 Apr 2016 12:23 AM IST
गिरीश रंजन तिवारी / अमर उजाला, दिल्ली
गिरीश रंजन तिवारी / अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 30 Apr 2016 12:23 AM IST
सार

  • यूनिवर्सल स्टूडियो की स्थापना की 103वीं वर्षगांठ पर विशेष 
  • स्टूडियो में अमर हैं आज तक निर्मित हिट फिल्मों के सेट

विज्ञापन
Universal studios specializes not only in making but selling too
universal studio

विस्तार

हॉलीवुड केवल बेहतरीन फिल्में बनाने ही नहीं वरन उनसे जुड़ी छोटी से छोटी चीज को भारी मुनाफे में बेचने की कला में भी माहिर है। चाहे वो प्रसिद्ध कलाकारों के पैरों के निशान हों या वे स्थान जहां हिट फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। हॉलीवुड का चर्चित ‘यूनिवर्सल’स्टूडियो इसका जीता जागता सबूत है। यहां हिट फिल्मों के यादगार सेट आज भी दिख जाएंगे।

विज्ञापन


‘यूनिवर्सल’ऐसे सेट्स को पर्यटकों के लिए खोलकर अच्छी कमाई कर रहा है। 30 अप्रैल को हॉलीवुड के प्रमुख स्टूडियो ‘यूनिवर्सल’ की स्थापना के 103 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसे लेकर यहां काफी उत्साह है। ‘यूनिवर्सल’वही स्टूडियो है जिसने 1993 में विश्व की सर्वाधिक (एक अरब 29 करोड़ डॉलर) की कमाई करने वाली फिल्म ‘जूरासिक पार्क’ का निर्माण किया था।
विज्ञापन


यूनिवर्सल में प्रतिवर्ष बीस फिल्मों का निर्माण होता है। यह बेहद सफल रही जॉज (1975),  ईटी : एक्स्ट्रा टेरेस्ट्रियल, ममी, बीथोवेन बैक टू फ्यूचर, एयरपोर्ट, ड्रैगनहार्ट, हैरीपॉटर सीरीज जैसी हजारों फिल्मों से जुड़ा रहा है। सफलता को कैसे भुनाया जाए हॉलीवुड और ‘यूनिवर्सल’ स्टूडियो से सीखा जा सकता है। ‘यूनिवर्सल’ स्टूडियो में निर्मित वे फिल्में जो रिकॉर्ड सफल रहीं उनके थीम सैट बनाए गए हैं। अनेक फिल्मों के सैट हूबहू आज भी मौजूद हैं, जिन्हें टिकट लेकर देखा जा सकता है। यही नहीं यहां फिल्मों में बाढ़, भूकंप, आग लगने, वर्षा होने, एक्सीडेंट, कारों की भिड़ंत के जीवंत दृश्य भी दिखाए जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

‘यूनिवर्सल’ ने खोज लिया आजीवन मोटी कमाई का जरिया

Universal studios specializes not only in making but selling too
यूनिवर्सल स्टूडियो

स्टूडियो में ‘ट्रांसफार्मर्स’ के खास दृश्यों के 3डी, 4डी वर्जन इस तरह दिखाए जाते हैं कि दर्शक स्वयं को उस कहानी का एक पात्र महसूस करने लगता है। रोमांचित करने वाले ऐसे तमाम तरीकों के जरिए ‘यूनिवर्सल’ने आजीवन मोटी कमाई का जरिया खोज लिया है।

बीते वर्ष स्टूडियो ने ऐसे ही उपाय करके 35 मिलियन डॉलर कमाए। यहां जूरासिक पार्क, ममी, हैरी पॉटर, मिकी माउस, स्पाइडरमैन, मार्लिन मुनरो के वेष में कलाकारों का मिल जाना आम बात है। स्टूडियो में इन कलाकारों के साथ फोटो खिंचाने की होड़ रहती है। इससे कमाई तो होती ही है फिल्मों के ये पात्र यादगार हो जाते हैं। यही हाल हॉलीवुड बोलवार्ड का है जहां डाल्बी थियेटर है जिसमें ऑस्कर अवार्ड समारोह होता है।

इन दिनों यूनिवर्सल में हालिया रिलीज हुई ‘द हंट्समैन’ और ‘द बॉस’ के अलावा ‘द जंगल बुक’की धूम है। यूनिवर्सल स्टूडियो में जिन स्थानों पर हिट फिल्मों की शूटिंग हुई है वो स्थान बड़े पर्यटक स्थल के रूप में विकसित हो चुके हैं। ऐसे प्रयोग उत्तराखंड में भी किए जा सकते हैं जहां बॉलीवुड की दर्जनों हिट फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। कश्मीर में ऐसे प्रयोग सफल रहे हैं। जहां पहलगाम में फिल्म ‘बेताब’की शूटिंग हुई थी, उसका नाम अब बेताब घाटी रख दिया गया है जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed