फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Tron Ares Trailer Views In Lakh By Day Two Film Release In Month Of October 2025

Tron Ares Trailer: ट्रॉन एरेस के ट्रेलर को दो दिन में मिले कितने व्यूज? जानिए कब रिलीज होगी हॉलीवुड फिल्म

Mon, 07 Apr 2025 12:54 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 07 Apr 2025 12:54 AM IST
सार

हॉलीवुड में साइंस फिक्शन फिल्में बड़ी तादाद में बनती हैं। इस लिस्ट में फिल्म ट्रॉन: एरेस का नाम भी शामिल है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। ट्रेलर को दर्शकों ने काफी सराहा है। जानिए, इस फिल्म को दो दिन में कितने व्यूज मिले और इसकी रिलीज डेट क्या है?  

विज्ञापन
Tron Ares Trailer Views In Lakh By Day Two Film Release In Month Of October 2025
फिल्म ट्रॉन: एरेस का ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

हाल ही में फिल्म ट्रॉन: एरेस का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस हॉलीवुड फिल्म का दर्शकों को लंबे वक्त से इंतजार रहा है। फिल्म को लेकर दर्शकों में इतना उत्साह है कि इसके ट्रेलर पर दो दिन में ही लाखों में व्यूज आ चुके हैं। फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा भी मेकर्स ने ट्रेलर के साथ की है। जानिए, दुनिया भर में यह फिल्म रिलीज होगी? 

विज्ञापन


ट्रेंड कर रहा है ट्रॉन: एरेस का ट्रेलर
डिज्नी की फिल्म ट्रॉन: एरेस का ट्रेलर सोशल मीडिया खासकर यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस फिल्म को दो दिन में लगभग आठ लाख व्यूज मिले हैं। 17 हजार कमेंट्स भी आए हैं। दर्शकों ने कमेंट सेक्शन में फिल्म को लेकर काफी उत्साह दिखाया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यूजर ने ट्रेलर को खूब सराहा 
फिल्म ट्रॉन: एरेस का ट्रेलर देखकर, इसके वीएफएक्स को देखकर दर्शक काफी प्रभावित नजर आए। कई ऐसे दर्शक हैं, जिनकी इस सीरीज की फिल्मों से बचपन की ढेर सारी यादें जुड़ी हैं। यूट्यूब पर रिलीज हुए ट्रेलर के कमेंट सेक्शन में एक यूजर लिखता है, ‘ट्रॉन से मेरा बचपन जुड़ा है, मेरे दोस्त मुझे ट्रॉन कहकर बुलाते थे। मैंने यह ट्रेलर कितनी बार देखा, मुझे पता ही नहीं है। कृपया डिज्नी वालों से उम्मीद है कि इस आने वाली फिल्म को बेहतरीन बनाएंगे।’ एक अन्य यूजर लिखता है, ‘इस फिल्म की थीम पर बनी गेम को मैं 2018 में पीएस4 पर खेला करता था।’ फिल्म ट्रॉन: एरेस के ट्रेलर को सराहते हुए कई कमेंट्स यूजर्स ने किए हैं।  

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 
फिल्म ट्रॉन: एरेस को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। जहां तक इस फिल्म की रिलीज डेट का सवाल है तो यह 10 अक्टूबर 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। भारत में भी हॉलीवुड फिल्मों का बड़ा बाजार है तो भारतीय दर्शकों को भी इस फिल्म का इंतजार है। यह फिल्म ‘ट्रॉन’ सीरीज की तीसरी कड़ी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed