{"_id":"66f680eadb7e486495087867","slug":"trailer-of-from-the-world-of-john-wick-ballerina-launched-know-how-this-story-is-full-of-action-and-mystery-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballerina Trailer: 'बैलेरीना' का ट्रेलर हुआ जारी, कुछ ऐसी है एक्शन और रहस्य भरी ये कहानी","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Ballerina Trailer: 'बैलेरीना' का ट्रेलर हुआ जारी, कुछ ऐसी है एक्शन और रहस्य भरी ये कहानी
Fri, 27 Sep 2024 03:30 PM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Fri, 27 Sep 2024 03:30 PM IST
सार
हॉलीवुड फिल्मों और जॉन विक की दुनिया के बारे में जानने वालों के लिए खुशखबरी आई है। फिल्म 2025 में रिलीज होगी। इससे पहले फिल्म का ट्रेलर प्रशंसकों के लिए रिलीज कर दिया गया है। आइए आपको बताते हैं कैसी है ट्रेलर की पहली झलक।
विज्ञापन
ट्रेलर का स्क्रीनग्रैंब
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
जॉन विक की दुनिया के बारे में जानने की इच्छा रखने वाले दर्शकों के लिए एक खुशखबरी है। 'फ्रॉम द वर्ल्ड ऑफ जॉन विक: बैलेरीना' का पहला ट्रेलर सामने आ गया है। फिल्म में अभिनेत्री एना डी आर्मस मुख्य भूमिका में हैं। साथ ही कीनू रीव्स 'जॉन विक' की भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म अगले साल 2025 में 6 जून को रिलीज होगी। ट्रेलर लांच के साथ ही मेकर्स ने बताया है कि 'जॉन विक अध्याय 3' पैराबेलम बैलेरीना की घटना ईव मैकारो को ही अपना आदर्श मानती है, जो रुस्का रोमा में अपना प्रशिक्षण शुरू कर रही है।
कुछ ऐसे हैं फिल्म के किरदार
ट्रेलर की बात करें तो अभिनेत्री एना डी आर्मस एक उभरता हुआ, छायादार, रहस्यमय लेकिन शक्तिशाली महिला किरदार हैं, जो न केवल बंदूक चलाना जानती हैं बल्कि सच की लड़ाई के लिए हर मुमकिन तरीके से लड़ना जानती हैं। इस ट्रेलर में जॉन विक ने ही एक नायक के तौर पर अभिनेत्री एना डी आर्मस को बंदूक चलाना, लड़ाई और कुश्ती करना सिखाया है। वह फिल्म में एक ऐसे नायक की भूमिका निभा रहे हैं, जो नायिका को लड़ना, दुख मनाना, बदला लेना और अपना पक्ष रखने के लिए लड़ना सिखाता है।
Bollywood Stars Best Friends: ये बॉलीवुड सितारे हैं एक-दूसरे के जिगरी यार, सुख हो या दुख हमेशा रहते हैं साथ
विज्ञापन
कुछ ऐसी है ट्रेलर की कहानी
ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया जाता है एक लड़की बेंच पर डांसिंग डॉल लेकर बैठी है। उसके चेहरे पर खून के दाग हैं। उसके पास एक व्यक्ति आता है और कहता है कि क्या तुम्हें डांस पसंद है। मैं एक स्कूल जानता हूं जहां डांस सिखाया जाता है। इसके बाद वो लड़की उस पुरुष के साथ चली जाती है। इस सीख के बाद एना डी आर्मस (नायिका) खूनी खेल में शामिल होती हैं। यहां एना एक्शन, बंदूक चलाने, मार पीट करती नजर आ रही हैं। ट्रेलर में दिखाए गए डायलॉग भी काफी दमदार हैं। ट्रेलर में डायलॉग है - 'अगर तुम्हें हत्यारे को रोकना है तो तुम्हें भी हत्या बनना पड़ेगा...तुमको सुधरना होगा। अनुकूल बनना होगा। साथ ही धोखा भी देना होगा'।