फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Tragic: The Walking Dead actor Moses J Moseley dies at the age of 31 police find dead body in car

दुखद: ‘द वाकिंग डेड’ फेम मोसेस जे मूसले का 31 साल की उम्र में निधन, पुलिस को कार में मिला शव

Thu, 03 Feb 2022 01:17 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 03 Feb 2022 01:17 AM IST
सार

 एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग वाली हॉलीवुड अभिनेता मोसेस की मौत की खबर से हर कोई दुखी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनकी मौत की वजह का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
Tragic: The Walking Dead actor Moses J Moseley dies at the age of 31 police find dead body in car
मोसेस जे मूसले - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है। द वाकिंग डेड के अभिनेता मोसेस जे मूसले का निधन हो गया है। अभिनेता की मौत की खबर सामने आने के बाद से ही उनके फैंस और शुभचिंतकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग वाली हॉलीवुड अभिनेता मोसेस की मौत की खबर से हर कोई दुखी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनकी मौत की वजह का पता नहीं चल सका है। उनका शव जॉर्जिया के स्टॉकब्रिज से पाया गया। उनके परिवार ने अभिनेता की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


गुमशुदगी की शिकायत के बाद जब उनकी कार को ट्रैक किया गया तो अभिनेता के शव को बरामद किया गया। खबरों की मानें तो उनके शव पर गोली लगी है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह हत्या है या आत्महत्या। मामले में पुलिस जांच शुरू करते हुए मौत की वजह पता लगागे में जुट गई है।

विज्ञापन

Tragic: The Walking Dead actor Moses J Moseley dies at the age of 31 police find dead body in car
मोसेस जे मूसले - फोटो : सोशल मीडिया

31 वर्षीय अभिनेता की मौत पर उनके मैनेजर ने हॉलीवुड मीडिया से बात करते हुए कहा कि अभिनेता बहुत टैलेंटेड थे। वह काम और जिंदगी को लेकर बेहद उत्साहित रहते थे। वह दोस्ती भी बखूबी निभाते थे, लेकिन अब वह हमारे बीच नहीं हैं। अभिनेता के निधन की खबर सामने आते हैं उनके दोस्त और फैंस लगातार सोशल मीडिया पर दुख जाहिर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Tragic: The Walking Dead actor Moses J Moseley dies at the age of 31 police find dead body in car
मोसेस जे मूसले - फोटो : सोशल मीडिया

मोसेस ने साल 2010 में मॉडलिंग और अभिनय से अपने करियर की शुरुआत की थी। अभिनेता 'द हंगर गेम्स: कैचिंग फायर', 'द इंटर्नशिप', और 'जॉयफुल नॉइज़' जैसी फिल्मों में नजर आए थे। हालांकि उन्होंने साल 2012 में एएमसी के द वॉकिंग डेड में अपने अभिनय से लोगों के बीच खास जगह बनाई थी।  

विज्ञापन

Tragic: The Walking Dead actor Moses J Moseley dies at the age of 31 police find dead body in car
मोसेस जे मूसले - फोटो : सोशल मीडिया

मोसेस ने इसमें एक जॉम्बी की भूमिका निभाई थी। द वाकिंग डेड के अलावा उन्होंने ‘वॉचमेन’ और ‘क्वीन ऑफ द साउथ’ जैस शोज में भी काम किया है। इसके अलावा साल 2017 में आई फिल्म 'अटैक ऑफ द सदर्न फ्राइड जॉम्बीज' में उनका अभिनय लोगों को बेहद पसंद आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed