{"_id":"5df73cb68ebc3e87c06973ba","slug":"top-gun-maverick-tom-cruise-movie-trailer-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिलीज हुआ 'Top Gun: Maverick' का ट्रेलर, टॉम क्रूज का दिखा हैरतअंगेज एक्शन","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
रिलीज हुआ 'Top Gun: Maverick' का ट्रेलर, टॉम क्रूज का दिखा हैरतअंगेज एक्शन
Mon, 16 Dec 2019 08:23 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 16 Dec 2019 08:23 PM IST
विज्ञापन
टॉप गन: मेवरिक
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टॉम क्रूज की फिल्म 'टॉप गन: मेवरिक' का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है। 34 साल के अंतराल के बाद आ रही इस फिल्म में कैप्टन मेवरिक वही जैकेटे पहने नजर आ रहे हैं। इस बात का खुलासा पिछले ट्रेलर से ही हो गया था।
विज्ञापन
टॉम क्रूज ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर कर इस बात की जानकारी दी है कि ट्रेलर 16 दिसंबर को रिलीज होगा। इस पोस्टर में टॉम क्रूज आसमान में उड़ते दो फाइटर जेट्स को देख रहे हैं। तो वहीं कैप्टन मेवरिक यानी टॉम पुराने विमान के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
'टॉप गन: मेवरिक' की कहानी और डायरेक्शन तो जोरदार है ही, लेकिन हॉलीवुड फिल्मों के शौकीनों के लिए हैरतअंगेज एक्शन की भरपूर डोज इस फिल्म को खास बनाती है। वैसे भी टॉम क्रूज ने फिल्म के स्टंट खुद किए हैं। टॉम ने बताया कि पहले ट्रेलर में दिखाई गई पूरी फ्लाइंग रियल है और यह फिल्म एविएशन के लिए एक लव लेटर जैसी है।
विज्ञापन
बता दें इस बार कैप्टन मेवरिक के जैकेट पर आपको जापानी और ताइवानी झंडे के पैच देखने को नहीं मिलेंगे। इसके अलावा दो देशों के झंडों के मूल डिजाइन को बदल दिया गया है। रिपोट्स की मानें तो फिल्म का निर्माण कर रही पारामाउंट पिक्चर को एक चीनी कंपनी समर्थन कर रही है। इसी के बाद जैकेट में बदलाव करने का फैसला लिया गया। हालांकि इस फैसले से चीनी दर्शकों का एक अच्छा वर्ग तैयार होगा।
इस फिल्म को बनाने के लिए अमेरिकन नेवी के साथ नजदीकी से काम किया गया है। इस फिल्म का बजट 140 मिलियन डॉलर्स यानि 964 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। भारत में फिल्म के ड्रिस्टीब्यूशन की कमान वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के हाथ में है। फिल्म अगले साल रिलीज होने जा रही है। फिल्म 'टॉप गन' 1983 में कैलिफोर्निया की एक पत्रिका में इसी नाम से छपे एक लेख पर आधारित है।
See you in the sky. #TopGun pic.twitter.com/vdhTtXb0io
— Tom Cruise (@TomCruise) 16 December 2019