फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Top Gun and Mission Impossible star actor Tom Cruise may shoot his next film in space

अंतरिक्ष में हो सकती है टॉम क्रूज की अगली फिल्म की शूटिंग, नासा से चल रही है बातचीत

Wed, 06 May 2020 10:56 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 06 May 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
Top Gun and Mission Impossible star actor Tom Cruise may shoot his next film in space
टॉम क्रूज - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार टॉम क्रूज हमेशा अपने फैंस के लिए कुछ न कुछ नया करने की कोशिश करते रहते हैं। एक्शन को हर बार एक नए स्तर पर ले जाने वाले अभिनेता इस बार कुछ ऐसा करने की तैयारी में है, जो किसी को भी हैरान और उत्साहित कर देगा।

विज्ञापन


दरअसल पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी खबर सामने आई है कि टॉम क्रूज की अगली फिल्म की शूटिंग स्पेस (अंतरिक्ष) में होगी। अंतरिक्ष की कहानी पर आधारित ये एक एक्शन एडवेंचर फिल्म होगी। ऐसा बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए टॉम क्रूज की एलन मस्क की एविएशन कंपनी स्पेस- एक्स और अंतरिक्ष एजेंसी नासा से बातचीत जारी है।

विज्ञापन

Top Gun and Mission Impossible star actor Tom Cruise may shoot his next film in space
Tom Cruise

याद दिला दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब टॉम क्रूज अपने फैंस को हैरान करने वाला काम कर रहे हैं। इससे पहले भी फिल्म सीरीज मिशन इम्पॉसिबल में टॉम कई ऐसे एक्शन दृश्य कर चुके हैं जिनसे उन्होंने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। चाहें फिर 2011 में रिलीज हुई 'मिशन इम्पॉसिबल- घोस्ट प्रोटोकॉल' का बुर्ज खलीफा एक्शन सीन हो या फिर 'मिशन इम्पॉसिबल- रोग नेशन' का हवाई जहाज वाला एक्शन सीन।

गौरतलब है कि टॉम जल्दी ही फिल्म 'टॉप गन: मेवरिक' में नजर आएंगे। फिल्म 1986 में रिलीज हुई फिल्म टॉप गन का सीक्वल है। फिल्म का ट्रेलर काफी पहले रिलीज हो गया था और दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था। वहीं फिल्म भी जून में रिलीज होनी थी लेकिन कोरोना के असर के चलते फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही बता दें कि 'टॉप गन: मेवरिक'  के अलावा मिशन इम्पॉसिबल की अगली सीरीज पर भी काम जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed