फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Tom Wilkinson Death actor who won six BAFTA nominations passes away bids goodbye to the world at the age of 75

Tom Wilkinson Death: बाफ्टा जीत चुके अभिनेता टॉम विल्किंसन का निधन, 75 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sat, 30 Dec 2023 11:24 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 30 Dec 2023 11:24 PM IST
सार

टॉम विल्किंसन ने शनिवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। 'द फुल मोंटी' के लिए बाफ्टा जीत चुके अभिनेता के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 
 

विज्ञापन
Tom Wilkinson Death actor who won six BAFTA nominations passes away bids goodbye to the world at the age of 75
टॉम विल्किंसन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टॉम विल्किंसन ने 1997 की 'द फुल मोंटी' के लिए बाफ्टा जीता, और जब डिज्नी+स्ट्रीमिंग सीरीज ने 26 वर्ष बाद पात्रों को फिर से प्रदर्शित किया तो उन्होंने गेराल्ड की भूमिका दोहराई। विल्किंसन ने कुल मिलाकर छह बाफ्टा नामांकन और साथ ही माइकल क्लेटन और इन द बेडरूम के लिए दो ऑस्कर नामांकन प्राप्त हुए। हालांकि, दिग्गज अभिनेता को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। एक बयान में कहा गया कि शनिवार को अभिनेता ने घर पर दम तोड़ दिया। इस दौरान उनकी पत्नी और उनका परिवार उनके साथ था।
विज्ञापन

टॉम विल्किंसन का बेहतरीन काम

कुल मिलाकर 130 से अधिक फिल्म और टीवी क्रेडिट के साथ, विल्किंसन 1995 के सेंस एंड सेंसिबिलिटी और 2013 के बेले जैसे पीरियड ड्रामा में उतने ही सहज थे, जितने वह 1998 में जैकी चैन के साथ रश ऑवर या 2008 में गाइ रिची के रॉकएनरोला जैसी फिल्मों में आपराधिक मास्टरमाइंड की भूमिका निभा रहे थे। .
विज्ञापन

 

Ira-Nupur Wedding: शादी के बाद भव्य रिसेप्शन करेंगे आयरा खान और नुपुर शिखरे, शामिल होंगी कई दिग्गज हस्तियां
विज्ञापन
विज्ञापन


एमी जीत रचा इतिहास

टॉम विल्किंसन ने वर्ष 2008 की मिनी-सीरीज जॉन एडम्स में अमेरिकी राजनीतिक व्यक्ति बेंजामिन फ्रैंकलिन की भूमिका निभाने के लिए एमी और द केनेडीज में जॉन एफ कैनेडी के पिता जो की भूमिका के लिए एमी नामांकन भी अर्जित किया। उन्होंने 2014 की सेल्मा में राष्ट्रपति लिंडन बी जॉनसन की भूमिका निभाई, और द ग्रैंड बुडापेस्ट होटल और गर्ल विद ए पर्ल ईयररिंग में दिखाई दिए।
 

Salaar: 'सलार' ने हिंदी बेल्ट में गाड़े सफलता के झंडे, बाहुबली 2 और साहो के बाद बनी पांचवीं 100 करोड़ी फिल्म

परिवार ने की गोपनियता की मांग

टॉम विल्किंसन के परिवार की ओर से उनके एजेंट द्वारा साझा किए गए एक बयान में उनके निधन की पुष्टि की गई। बयान में कहा गया, 'बड़े दुख के साथ टॉम विल्किंसन का परिवार यह घोषणा कर रहा है कि 30 दिसंबर को घर पर उनकी अचानक मृत्यु हो गई। उनकी पत्नी और परिवार उनके साथ था। परिवार इस समय गोपनीयता चाहता है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed