{"_id":"5e6f7fea8ebc3ea7e16b2e37","slug":"tom-hanks-movie-greyhound-trailer-release-which-based-on-world-war","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉम हैंक्स की फिल्म ग्रेहाउंड का ट्रेलर हुआ लॉन्च, विश्व युद्ध की असल कहानियों पर आधारित है कहानी","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
टॉम हैंक्स की फिल्म ग्रेहाउंड का ट्रेलर हुआ लॉन्च, विश्व युद्ध की असल कहानियों पर आधारित है कहानी
Mon, 16 Mar 2020 07:02 PM IST
अपूर्वा राय
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 16 Mar 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
ग्रेहाउंड का ट्रेलर हुआ लॉन्च
जहां एक तरफ पूरी दुनिया के सिनेमा प्रेमी हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स के कोरोना वायरस से उबरने की कामना कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ टॉम की फिल्म 'ग्रेहाउंड' का ट्रेलर सामने आ गया है। ट्रेलर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। यह फिल्म जून 2020 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। टॉम हैंक्स ने फिल्म में अभिनय करने के साथ ही स्क्रीनप्ले भी लिखा है। ट्रेलर में टॉम हैंक्स एक कमांडर के तौर पर नजर आ रहे हैं जिसकी जिम्मेदारी हजारों सैनिकों को युद्ध की आगे की पंक्ति में पहुंचाना होता है। इस दौरान उनका सामना दुश्मनों के जहाजों से पड़ता है जो लगातार उनको मुश्किलों में डालते नजर आते हैं।
विज्ञापन
यह फिल्म 1942 के समय के उत्तरी अटलांटिक की दिखाई गई है जहां युद्ध का माहौल होता है। कमांडर अर्नेस्ट (टॉम हैंक्स) का मुकाबला नाजी सेना से होता है। शुरुआत से लेकर अंत तक के ट्रेलर में गोली बारी, बम धमाके नजर आते हैं। असल घटनाओं पर आधारित इस फिल्म में ग्रेहाउंड एक समुद्री जहाज का नाम होता है जिसकी अगुवाई कमांडर अर्नेस्ट कर रहे होते हैं। कुछ परिस्थियों के चलते इस जहाज को पांच दिनों तक हवाई सुरक्षा नहीं मिल पाती है। यह बेड़ा समुद्री रास्ते से इंग्लैंड की तरफ जा रहा होता है। इसी बीच वे दुश्मनों के जहाजों से घिर जाते हैं। हालात इतने जटिल होते हैं कि 48 घंटों में ही कमांडर अर्नेस्ट की सेना के सात जहाज नष्ट हो जाते हैं लेकिन अर्नेस्ट अपनी सूझ बूझ और चालाकी से दुश्मनों से लगातार मुकाबला जारी रखते हैं।
विज्ञापन
इस फिल्म में टॉम हैंक्स के अलावा स्टीफन ग्राहम,एलिजाबेथ शु भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन आरोन श्नाइडर ने किया है वहीं गैरी गोटजमैन इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि टॉम हैंक्स पूरी दुनिया के साथ ही भारत में भी काफी मशहूर हैं। आमिर खान, टॉम हैंक्स की ही फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का हिंदी रीमेक लाल सिंह चड्ढा बना रहे हैं।
विज्ञापन
यहां देखें ट्रेलर
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन