{"_id":"5c3ddd92bdec2273250b0381","slug":"tom-cruise-film-mission-impossible-7-8-sequel-will-shot-back-to-back","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मिशन इंपॉसिबल फॉलआउट' के बाद बैक टू बैक लेकर आएंगे 7वां और 8वां सीक्वल","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
'मिशन इंपॉसिबल फॉलआउट' के बाद बैक टू बैक लेकर आएंगे 7वां और 8वां सीक्वल
Tue, 15 Jan 2019 08:00 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 15 Jan 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
Tom Cruise, Mission Impossible Fallout
- फोटो : file photo
हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल फॉलआउट' ने पिछले साल बॉक्स-ऑफिस पर काफी धमाल मचाया था। दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पसंद भी किया था। 'मिशन इंपॉसिबल फॉलआउट' फिल्म मिशन इंपॉसिबल का छठा सीक्वल था। दर्शकों द्वारा मिले प्यार को देखते हुए फिल्म के डायरेक्टर क्रिस्टोफर मैक्वेरी ने अब मिशन इंपॉसिबल का 7वां और 8वां सीक्वल जल्द बनाने का फैसला किया है।
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो मिशन इंपॉसिबल के 7वें और 8वें सीक्वल की शूटिंग एक साथ की जाएगी और इस फिल्म को एक के बाद एक करके रिलीज किया जाएगा। हाल ही में डायरेक्टर क्रिस्टोफर मैक्वेरी ने फिल्म के दोनों सीक्वल का खुलासा किया, साथ ही 7वें और 8वें सीक्वल में टॉम क्रूज के मुख्य भूमिका में होने पर बात भी कही। गौरतलब है कि मिशन इंपॉसिबल का 7वां सीक्वल साल 2021 में जबकि 8वां 2022 में आ सकता है।
आपको बता दें कि बीते साल 27 जुलाई को रिलीज हुई 'मिशन इंपॉसिबल फॉलआउट' ने भारतीय बॉक्स-ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की। गौरतलब है कि टॉम क्रूज के इस फिल्म के करीब 80 प्रतिशत रोंगटे खड़े कर देने वाले स्टंट्स खुद ही किए थे।