फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Tom and Jerry trailer out fans get crazy film will release in 2021

29 साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं 'टॉम एंड जेरी', रिलीज हुआ फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर

Wed, 18 Nov 2020 08:56 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 18 Nov 2020 08:56 PM IST
विज्ञापन
Tom and Jerry trailer out fans get crazy film will release in 2021
टॉम एंड जेरी - फोटो : ट्विटर

'टॉम एंड जेरी' कार्टून को पसंद करने वाले फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। एक बार फिर से ये कार्टून वापस आ रहा है। 90 के दशक में टॉम एंड जेरी हर बच्चे का फेवरेट था। आज भी लोगों के दिलों में इसकी यादें बसी हैं। इस बार टॉम एंड जेरी एक नए अंदाज में आने को तैयार है। 

विज्ञापन


अच्छी बात ये है कि इस बार टॉम एंड जेरी टीवी पर नहीं बल्कि बड़े पर्दे पर आने वाला है। . सोशल मीडिया पर टॉम एंड जेरी पर बनी फिल्म का ट्रेलर वायरल हो गया है। इसमें एक बार फिर से ये दोनों कार्टून वही पुरानी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


इस बार टॉम एंड जेरी किसी घर में नहीं बल्कि एक होटल में उत्पात मचाते हुए नजर आ रहे हैं वो भी इंसानों के बीच। ट्रेलर में एक शाही शादी दिखाई गई है। जिसके लिए खास तैयारियां हो रही हैं। इस ट्रेलर पर लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

टिम स्टोरी के निर्देशन में बनी एनिमेटेड एक्शन कॉमेडी फिल्म 'टॉम एंड जेरी' 5 मार्च 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 29 साल बाद यह मौका होगा जब दर्शक टॉम और जेरी की लड़ाई और नोकझोंक बड़े पर्दे पर देखेंगे। इससे पहले वर्ष 1992 में 'टॉम एंड जेरी- द मूवी' शीर्षक वाली फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed