फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Toby Keith Died American country music legend passes away stomach cancer became the cause of death

Toby Keith Died: अमेरिकी देशी संगीत के दिग्गज टोबी कीथ का निधन, कैंसर से जंग लड़ते हुए दुनिया को कहा अलविदा

Tue, 06 Feb 2024 07:25 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 06 Feb 2024 07:25 PM IST
सार

अमेरिकी देशी संगीत के दिग्गज टोबी कीथ ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। कीथ ने पेट के कैंसर से जंग लड़ते हुए अपने परिजनों के बीच अंतिम सांस ली। 

विज्ञापन
Toby Keith Died American country music legend passes away stomach cancer became the cause of death
टॉबी कीथ का निधन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कैंसर से मनोरंजन जगत को एक और बड़ी क्षति पहुंची है। अमेरिकी देशी संगीत के दिग्गज टोबी कीथ ने 62 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। तीन साल से अमाशय के कैंसर से जंग लड़ रहे कीथ ने 5 फरवरी को अपने परिवार के बीच अंतिम सांस ली। दिग्गज के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। फैंस समेत सितारे भी कीथ की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। 

विज्ञापन

कैंसर बना निधन का कारण

कीथ की वेबसाइट और सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया गया है। बयान के अनुसार, 'टोबी कीथ का कल रात 5 फरवरी को अपने परिवार के बीच निधन हो गया। उन्होंने अपनी लड़ाई शालीनता और साहस के साथ लड़ी। कृपया इस समय उनके परिवार की निजता का सम्मान करें।' साल 2003 में कीथ के प्रचारक रहे ऐलेन शॉक ने भी दिग्गज के निधन की पुष्टि की है। 

विज्ञापन


OG Release Date: पवन कल्याण की फिल्म 'ओजी' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, विलेन बन छाने को तैयार इमरान हाशमी

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐलेन शॉक ने की निधन की पुष्टि 

ऐलेन शॉक ने एक मीडिया बातचीत में बताया कि कीथ अपने पीछे अपनी पत्नी ट्रिसिया और तीन बच्चों, शेली, क्रिस्टल और स्टेलन को छोड़ गए हैं। उनकी मां और दो भाई-बहन भी जीवित हैं। कीथ ने साल 2022 में अपने पेट के कैंसर के निदान का खुलासा किया था। कीथ ने सितंबर में 2023 पीपुल्स च्वाइस कंट्री अवार्ड्स में प्रदर्शन किया और कंट्री आइकन अवार्ड प्राप्त किया।


The Kerala Story: द केरल स्टोरी की ओटीटी रिलीज का इंतजार खत्म, जी 5 पर इस दिन दस्तक देगी सुदीप्तो सेन की फिल्म

टोबी कीथ का शानदार करियर 

टोबी कीथ के करियर की बात करें तो 1990 के दशक की शुरुआत में उनका पहला गाना 'शुड हैव बीन ए काउबॉय' देश के चार्ट में शीर्ष पर रहा था। 1999 का एकल 'हाउ डू यू लाइक मी नाउ?', 'बीयर फॉर माई हॉर्सेज' (2003) और 'एज गुड एज आई वंस वाज' (2005) टोबी कीथ के प्रसिद्ध हिट्स का हिस्सा हैं। कीथ ने दो क्रिसमस एल्बम, पांच संकलन एल्बम और 19 स्टूडियो एल्बम जारी किए थे। इसकी पूरी दुनियाभर में 40 मिलियन से अधिक बिक्री हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed