फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Titanic: James Cameron film to release in 4K 3D for limited time on February 10 Leonardo DiCaprio Kate Winslet

Titanic: अब 3डी और 4K एचडीआर में दिखेगा टाइटैनिक, 10 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी जेम्स कैमरून की फिल्म

Sat, 14 Jan 2023 12:12 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 14 Jan 2023 12:12 AM IST
सार

ऑस्कर जीतने वाली फिल्म 'टाइटैनिक' को 25 साल पूरे होने के उपलब्ध में वैलेंटाइन वीक के दौरान 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
Titanic: James Cameron film to release in 4K 3D for limited time on February 10 Leonardo DiCaprio Kate Winslet
टाइटैनिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 1997 में रिलीज हुई जेम्स कैमरुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म टाइटैनिक एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आएगी। दरअसल, ऑस्कर जीतने वाली इस फिल्म को 25 साल पूरे होने के उपलब्ध में वैलेंटाइन वीक के दौरान 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस दौरान फिल्म 3डी और 4K एचडीआर क्वॉलिटी में देखने को मिलेगी। बता दें कि टाइटैनिक में लियोनार्डो डी कैप्रियो और केट विंसलेट ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं।

विज्ञापन

Titanic: James Cameron film to release in 4K 3D for limited time on February 10 Leonardo DiCaprio Kate Winslet
टाइटैनिक - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि टाइटैनिक को पहली बार 3डी में 2012 के दौरान रिलीज की गई थी। इसके बाद 2017 में फिल्म की 20वीं वर्षगांठ पर इसे दोबारा रिलीज किया गया। बता दें कि यह फिल्म 1912 के दौरान समुद्र में डूबने वाले जहाज आरएमएस टाइटैनिक पर आधारित है। कैमरुन ने इस डूबते जहाज की पृष्ठभूमि में दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी सुनाकर इस त्रासदी को बड़े पर्दे पर उतारा था। 
Alibaba Ek Andaaz Andekha: 'अली बाबा चैप्टर 2' में हुई नए अली की एंट्री, इस एक्टर ने किया शीजान को रिप्लेस

विज्ञापन
विज्ञापन

Titanic: James Cameron film to release in 4K 3D for limited time on February 10 Leonardo DiCaprio Kate Winslet
टाइटैनिक

फिल्म की कहानी में जैक डॉसन (लियोनार्डो डी कैप्रियो) और रोज डीविट बुकटर (केट विंसलेट) मुख्य किरदार हैं, जो समाज के अलग-अलग तबकों से ताल्लुक रखते हैं। दोनों की मुलाकात टाइटैनिक शिप पर होती है और उन्हें एक-दूसरे से मोहब्बत हो जाती है। हालांकि, उनकी छोटी-सी यह प्रेम कहानी आइसबर्ग से टकराकर जहाज के डूबने के साथ ही खत्म हो जाती है। 
TMOCK: बबीता जी की डिग्री देख जेठालाल शॉक्ड, भिड़े हैं सबके गुरु, जानें कितनी पढ़ी लिखी है तारक मेहता की कास्ट

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 20th Century Studios (@20thcenturystudios)

विज्ञापन

Titanic: James Cameron film to release in 4K 3D for limited time on February 10 Leonardo DiCaprio Kate Winslet
टाइटैनिक - फोटो : Social media

1997 में रिलीज हुई यह फिल्म अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवीज में तीसरे नंबर पर है। इसने पूरी दुनिया में 2.2 बिलियन डॉलर कमाए। इसके बाद  मार्वल्स की एवेंजर्स:  एंडगेम का नंबर आता है, जिसने 2.6 बिलियन डॉलर की कमाई की थी। इस लिस्ट में पहले पायदान पर जेम्स कैमरुन की ही अवतार है, जो 2009 में रिलीज हुई थी। अवतार ने 2.9 बिलियन डॉलर कमाए थे। बता दें कि टाइटैनिक दूसरी ऐसी फिल्म है, जिसने 1959 में रिलीज विलियम वेलर की बेन हुर के बाद 11 ऑस्कर अवॉर्ड जीते थे।
Pathaan: दुबई में नजर आएगा शाहरुख खान का चार्म, जमेगा रंग, जब बुर्ज खलीफा पर दिखेगा 'पठान'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed