फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah starcast education qualification jethalal dilip joshi munmun dutta babitaji

TMOCK: बबीता जी की डिग्री देख जेठालाल शॉक्ड, भिड़े हैं सबके गुरु, जानें कितनी पढ़ी लिखी है तारक मेहता की कास्ट

Fri, 13 Jan 2023 11:24 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 13 Jan 2023 11:24 PM IST
सार

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की लंबी-चौड़ी स्टारकास्ट में सभी असल जिंदगी में बहुत पढ़े-लिखे हैं।

विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah starcast education qualification jethalal dilip joshi munmun dutta babitaji
'तारक मेहता' के सितारे असल जिंदगी में बहुत पढ़े लिखे हैं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तारक मेहता का उल्टा चश्मा दर्शकों को खूब पसंद आता है। इस हर एक एपिसोड अपने आप में खास है। शो के किरदारों को लोग उनके असली नाम से कम और शो के नाम से ज्यादा जानते हैं। शो में एक गोकुलधाम सोसाइटी है जहां, जेठालाल, तारक मेहता, भिड़े, डॉ हाथी और बबीता जी अपने-अपने परिवार के साथ रहते हैं। यह सभी परिवार को लोग रील लाइफ में साथ देखते-देखते अब रियल लाइफ में भी अपनी जिंदगी का हिस्सा समझने लगे हैं। दया भाभी से लेकर पोपटलाल तक इस शो के सभी कलाकारों ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना रखी है। मनोरंजन करने के साथ-साथ सभी को सीख देने वाले इस शो में ज्यादातर किरदारों को कम पढ़ा-लिखा दिखाया गया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की लंबी-चौड़ी स्टारकास्ट में सभी असल जिंदगी में बहुत पढ़े-लिखे हैं। अगर नहीं तो चलिए जानते हैं हमारी इस रिपोर्ट में की आखिर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सभी सितारे कितने पढ़े-लिखे हैं....

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah starcast education qualification jethalal dilip joshi munmun dutta babitaji
दिलीप जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

दिलीप जोशी
'तारक मेहता' शो में अपनी छोटी-छोटी मूछों से लेकर बड़ी-बड़ी आखों तक से सबका दिल जीतने वाले जेठालाल का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। बेशक शो में जेठालाल बड़ी शान से कम पढ़े लिखे होने के बावजूद अपने आपको एक कच्छ व्यापारी बताते हों, लेकिन असल जिंदगी में वह पढ़ाई के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल की भूमिका निभाने वाले अभिनेता दिलीप जोशी ने बीसीए कर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah starcast education qualification jethalal dilip joshi munmun dutta babitaji
मंदार चंदवादकर - फोटो : instagram/mandarchandwadkar

मंदार चंदवादकर
गोकुलधाम सोसायटी के एकमेव सेक्रेटरी और टप्पू सेना के शिक्षक आत्माराम तुकाराम भिड़े के बेहतरीन टीचर हैं। आत्माराम भिड़े की काबिलीयत इतनी है कि के नाम रिकॉर्ड है कि आज तक उनका एक भी विद्यार्थी फेल नहीं हुआ है। शो में आत्माराम भिड़े का किरदार निभाने वाले एक्टर मंदार एक मकैनिकल इंजीनियर हैं। अभिनेता ने करीब तीन वर्षों तक दुबई में इंजीनियर के तौर पर काम भी किया था।

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah starcast education qualification jethalal dilip joshi munmun dutta babitaji
मुनमुन दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

मुनमुन दत्ता 
शो में जेठालाल की चहेती और अय्यर की पत्नी बबीता जी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता अपने खूबसूरती और तस्वीरों के चलते सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चाओं में बनी रहती हैं।  मुनमुन दत्ता की असल जिंदगी में क्वालिफिकेशन इस बात को प्रमाणित करती है कि शो में जेठालाल द्वारा उनकी बातों को दिया महत्व किसी भी तरह से गलत नहीं है। ऐसा क्यों...? क्योंकि मुनमुनत दत्ता ने रियल लाइफ में इंग्लिश में मास्टर्स कर रखा है। 
MM Keeravani: एमएम कीरावनी ने क्यों बदला था अपना नाम? कभी बिताते थे संन्यासी की जिंदगी

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah starcast education qualification jethalal dilip joshi munmun dutta babitaji
शैलेश लोढ़ा - फोटो : सोशल मीडिया

शैलेश लौढ़ा
शो में जेठालाल के परम मित्र और सबसे समझदार-सुलझे हुए इंसान तारक मेहता की भूमिका निभाने वाले शैलेश लोढ़ा यूं तो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोड़ चुके हैं। लेकिन अभिनेता ने इस शो में लंबे समय तक काम किया है, जिसकी वजह है आज भी उन्हें तारक मेहता के रूप में जाना जाता है। शो में शैलेश को एक लेखक दिखाया गया है, कविताएं और कहानियां लिखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शैलेश लोढ़ा असल जिंदगी में भी एक कवि हैं और कवि होने के साथ-साथ वह काफी पढ़े-लिखे भी हैं। शैलेश ने मार्केटिंग में बीएससी और पोस्ट ग्रैजुएशन किया है।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah starcast education qualification jethalal dilip joshi munmun dutta babitaji
श्याम पाठक - फोटो : सोशल मीडिया

श्याम पाठक
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में शादी के लिए तरसते दिखाए गए पत्रकार पोपटलाल असल जिंदगी में भी काफी पढ़े लिखे हैं। पत्रकार पोपटलाल का रोल करने वाले अभिनेता श्याम पाठक ने रियल लाइफ में बी.कॉम किया है।
Shehnaaz Gill: शूटिंग के बीच डरकर क्यों चीखने लगीं शहनाज गिल! वीडियो शेयर कर कहा- जान है तो जहान है

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah starcast education qualification jethalal dilip joshi munmun dutta babitaji
अमित भट्ट - फोटो : Instagram

अमित भट्ट
रील लाइफ में गुजरात के एक गांव से ताल्लुक रखने वाले जेठालाल के बापूजी यूं तो शो में सबके प्रिय हैं। लेकिन शुरुआत में बापूजी के कम पढ़े-लिखे होने पर उनकी और जेठालाल की भिड़े से खूब भिड़ंत दिखाई गई है। हालांकि, असल जिंदगी की सच्चाई इससे बिल्कुल उलट है। शो में अंगूठा छाप बापूजी का किरदार निभाने वाले एक्टर अमित भट्ट ग्रेजुएट हैं। उन्होंने बी.कॉम किया है।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah starcast education qualification jethalal dilip joshi munmun dutta babitaji
तनुज महाशब्दे (कृष्णन अय्यर) - फोटो : सोशल मीडिया

तनुज महाशब्दे
शो में देश के उभरते हुए साइंटिस्ट की भूमिका निभाने वाले कृष्णन अय्यर रियल लाइफ में भी पढ़ाई में 'तारक मेहता' के बहुत से सितारों को मात देते हैं। कृष्णन अय्यर का किरदार निभाने वाले एक्टर तनुज महाशब्दे ने मरीन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है। इसके अलावा एक्टर ने साउंड रिकॉर्डिंग और रिप्रॉडक्शन में भी डिग्री हासिल की है।
Alibaba Ek Andaaz Andekha: 'अली बाबा चैप्टर 2' में हुई नए अली की एंट्री, इस एक्टर ने किया शीजान को रिप्लेस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed