टॉम क्रूज के बिना Impossible है ये Misssion, ये 3 वजहें भी जान लें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्दे पर नजर आने वाले हर कलाकार को यह बात पता होती है कि उनका चेहरा और शरीर उनके करियर के लिए कितना अहम है। बेशक, टॉम क्रूज भी इस बात से भलि भांति अवगत होंगी। मगर वह इस बात तो भी बखूबी समझते हैं कि ओरिजनल की जगह कोई नहीं ले सकता। यही वजह है कि स्टंट्स भले ही जानलेवा क्यों ना हो, वह बॉडी डबल का सहारा नहीं लेते। यही चीज उनकी सबसे बड़ी खासियत है।
मगर स्टंट्स के अलावा भी कई चीजें ऐसी हैं जो टॉम क्रूज के रेस्यूमे को इतना प्रभावशाली बनाती हैं कि मिशन इंपॉसिबल सीरीज में उनकी जगह किसी और के बारे में सोचना भी मुश्किल है...
20 साल का साथ
मिशन इंपॉसिबल सीरीज की सीधी तुलना जेम्स बॉन्ड सीरीज से की जाती है। वैसे तो अभी तक कई जेम्स बॉन्ड आए और गए। मगर मिशन इंपॉसिबल सीरीज में टॉम क्रूज (इथन हंट) की जगह कोई और नहीं ले सका। यही नहीं, टॉम क्रूज इकलौते ऐसे अमेरिकी स्टार हैं जो किसी भी फ्रैंचाइज के साथ दो दशक से जुड़े हैं। सबसे ज्यादा दिनों तक जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाने का रिकॉर्ड सर रॉजर मूर के पास है। मगर उनका भी इस फ्रैंचाइज से नाता महज 12 साल (1973-1985) तक रहा।
टॉम क्रूज 56 साल के हो चुके हैं। भले ही वह फिल्म दर फिल्म अपनी बढ़ती उम्र को नजरअंदाज करते हुए अपने स्टंट्स का दायरा बढ़ाते जा रहे हैं। मगर मेकर्स को जाने क्या सूझी कि वह उनकी रिप्लेसमेंट तलाशने लगे। ऐसी चर्चा थी कि जेरेमी रेनर टॉम क्रूज की जगह ले सकते हैं। रेनर सीरीज की चौथी और अब तक की सबसे कमाऊ फिल्म 'घोस्ट प्रोटोकॉल' और पांचवी फिल्म 'रोग नेशन' में नजर आ चुके हैं। हालांकि, सीरीज की पांचवी फिल्म 'फॉलआउट' में वह नहीं दिखे। फिल्म 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' की वजह से वह 'फॉलआउट' का हिस्सा बनने से चूक गए। वैसे किसी को रेनर कमी महससू भी नहीं हुई। किसी ने इसकी शिकायत भी नहीं की।100 मिलियन डॉलर क्लब
हमारे यहां सलमान खान की किसी फिल्म की कमाई 100 करोड़ रुपये से ज्यादा हो जाए तो टिकट खिड़की पर कोहराम मच जाता है। टॉम क्रूज का फोकस तो सीधे 100 मिलियन डॉलर क्लब में एंट्री लेने पर है। वैसे तो मिशन इंपॉसिबल सीरीज की किसी भी फिल्म की ओपनिंग, यहां तक कि कुल कमाई इतनी नहीं हुई, मगर वह इस लक्ष्य को पाने में जी जान से जुटे हैं। साल 2005 में रिलीज हुई उनकी उनकी फिल्म 'वार ऑफ वर्ल्ड्स' का दुनियाभर में ओपनिंग डे कलेक्शन 81 मिलियन डॉलर रहा। अब क्रूज अपना लेवल इससे भी ऊपर लेकर जाने की फिराक में हैं। उनकी इस कोशिश का सबसे ज्यादा फायदा दर्शकों को हो रहा है। हो भी क्यों ना, आखिर लोगों का मनोरंजन करने और अपने लक्ष्य को पाने के लिए टॉम क्रूज अब कुछ भी कर गुजरने को तैयार जो हैं...