Five Nights At Freddy: 'फाइव नाइट्स एट फ्रेडीज' का खौफनाक ट्रेलर आया सामने, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म
यूनिवर्सल पिक्चर्स ने अपनी आगामी फिल्म 'फाइव नाइट्स एट फ्रेडीज' का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर जारी कर दिया है।
विस्तार
यूनिवर्सल पिक्चर्स ने अपनी आगामी फिल्म 'फाइव नाइट्स एट फ्रेडीज' का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर जारी कर दिया है। यूनिवर्सल पिक्चर्स ने एम3जीएएन, द ब्लैक फोन और द इनविजिबल मैन जैसी कुछ सफल फिल्में दी हैं। वह एक बार फिर फाइव नाइट्स एट फ्रेडीज के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।
यह फिल्म इसी नाम के लोकप्रिय हॉरर वीडियो गेम पर आधारित है। फिल्म हैलोवीन से पहले 27 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म एक परेशान सुरक्षा गार्ड के इर्द-गिर्द घूमती है जो फ्रेडी फैजबियर के पिज्जा पर काम करना शुरू करता है। नौकरी पर अपनी पहली रात बिताने के दौरान उसे एहसास होता कि फ्रेडी की रात की पाली को पूरा करना इतना आसान नहीं होगा। क्योंकि उसे उस जगह के बारे में रहस्यमय बातें पता चलती है। उसके साथ कुछ अजीबोगरीब होता है। क्या वह पांच रातों तक वहां जीवित रहेगा या नहीं यह आपको फिल्म देखकर पता चलेगा।