फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   The Continental From the World of John Wick Trailer released on Prime Video

The Continental: 'द कॉन्टिनेंटल- फ्रॉम द वर्ल्ड ऑफ जॉन विक' का दमदार ट्रेलर जारी, इस दिन ओटीटी पर देगी दस्तक

Thu, 31 Aug 2023 06:42 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 31 Aug 2023 06:42 PM IST
सार

आधिकारिक ट्रेलर दर्शकों को 1970 के दशक में ले जाता है और विशेष होटल की एक झलक दिखाता है। शुक्रवार 22 सितंबर को इसका पहला एपिसोड रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
The Continental From the World of John Wick Trailer released on Prime Video
द कॉन्टिनेंटल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

प्राइम वीडियो ने अपनी तीन-भाग वाली जॉन विक प्रीक्वल सीरीज 'द कॉन्टिनेंटल' का ट्रेलर जारी कर दिया है। 22 सितंबर से लोग इसे स्ट्रीम कर सकेंगे। कॉलिन वुडेल, मेल गिब्सन, मिशेल प्रादा, बेन रॉबसन, ह्यूबर्ट पॉइंट-डु जर्स, न्हंग केट, जेसिका एलेन, आयोमाइड एडेगन, जेरेमी बॉब और पीटर ग्रीन अभिनीत यह सीरीज हत्यारों के होटल के पीछे की उत्पत्ति की पड़ताल करती नजर आएगी, जो कि जॉन विक यूनिवर्स का एक केंद्रबिंदु है।

विज्ञापन

Jawan: जवान की रिलीज से पहले नयनतारा ने इंस्टाग्राम की दुनिया में रखा कदम, दिखाया स्टाइलिश अंदाज

विज्ञापन

70 के दशक की दिखेगी झलक

आधिकारिक ट्रेलर दर्शकों को 1970 के दशक में ले जाता है और विशेष होटल की एक झलक दिखाता है। शुक्रवार 22 सितंबर को इसका पहला एपिसोड रिलीज किया जाएगा। इसके बाद सीरीज के साप्ताहिक एपिसोड लॉन्च किए जाएंगे। शो को एक युवा विंस्टन स्कॉट की आंखों के माध्यम से देखा जाएगा।
Jawan: चेन्नई-तमिलनाडु में जवान की शूटिंग से 3000 परिवारों को मिली मदद, आर्ट डायरेक्टर मुथुराज ने जताया आभार

विज्ञापन

कुख्यात होटल के शुरुआती दिनों की दिखेगी कहानी

द कॉन्टिनेंटल का निर्माण लायंसगेट टेलीविजन द्वारा किया गया है। शो में हत्यारों के लिए न्यूयॉर्क के सबसे कुख्यात होटल के शुरुआती दिनों को लोगों से रूबरू कराया जाएगा। इस सीरीज का निर्देशन अल्बर्ट ह्यूजेस और चार्लोट ब्रैंडस्ट्रॉम ने किया है। वहीं इसकी कहानी को ग्रेग कूलिज, किर्क वार्ड और शॉन सिमंस ने विकसित किया और लिखा है। बेसिल इवानिक एरिका ली, अल्बर्ट ह्यूजेस, किर्क वार्ड, ग्रेग कूलिज, चाड स्टेल्स्की, डेरेक कोलस्टेड, डेविड लीच, शॉन सिमंस, पॉल वर्निक, रेट रीज और मार्शल पर्सिंगर इस शो के कार्यकारी निर्माता हैं।
Savdhaan India: ‘सावधान इंडिया’ के नए सीजन का निकला मुहूर्त, जानिए सुशांत सिंह के साथ कब और कहां देख सकेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed