फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   The Big Bang Theory: HBO if making Spin Off of popular show it is going to stream on HBO Max

The Big Bang Theory: 'बिग बैंग थ्योरी' के फैंस के लिए अच्छी खबर! यहां पर स्ट्रीम होगा शो का नया स्पिन-ऑफ

Sat, 15 Apr 2023 02:45 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 15 Apr 2023 02:45 PM IST
सार

वार्नर ब्रदर्स द्वारा रखी गई डिस्कवरी की प्रेस मीट के दौरान 'बिग बैंग थ्योरी' के स्पिन-ऑफ की घोषणा की गई है।

विज्ञापन
The Big Bang Theory: HBO if making  Spin Off of popular show it is going to stream on HBO Max
बिग बैंग थ्योरी - फोटो : social media

विस्तार

पॉपुलर अमेरिकन टीवी शो 'द बिग बैंग थ्योरी' एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए लौट रहा है। लेकिन एक नए रूप में। दरअसल, यंग शेल्डन की सफलता के बाद निर्माता चक लॉरे 'द बिग बैंग थ्योरी' के एक नए स्पिन-ऑफ का निर्माण कर रहे हैं। यह निर्माण एचबीओ के साथ मिलकर किया जा रहा है। लॉरे ने खुलासा किया है कि वह 'बिग बैंग थ्योरी' फ्रैंचाइजी के अंदर एक और सीरीज बनाने की तैयारी की जा रही है। 

विज्ञापन

कहां किया जा सकेगा स्ट्रीम
वार्नर ब्रदर्स द्वारा रखी गई डिस्कवरी की प्रेस मीट के दौरान 'बिग बैंग थ्योरी' के स्पिन-ऑफ की घोषणा की गई है। इसके साथ ही यह भी बता दिया गया है कि नए बिग बैंग थ्योरी स्पिन-ऑफ को मैक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा, जो एचबीओ मैक्स और डिस्कवरी+ का प्लेटफॉर्म है। हालांकि, नई सीरीज की कहानी और कलाकारों के बारे में विवरण अभी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि स्पिन-ऑफ में एक नया कलाकार होगा।
Stree 2: राजकुमार-श्रद्धा की 'स्त्री 2' बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार, मेकर्स ने किया रिलीज डेट का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या थी कहानी
बिग बैंग थ्योरी को चक लॉरे और बिल प्रडी द्वारा सह-निर्मित किया गया था। 2007 से 2019 तक प्रसारित हुए इस शो ने लोगों तक चार अजीबोगरीब दोस्तों की कहानी को पहुंचाया। कहानी इन्हीं चार दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती थी। 'बिग बैंग थ्योरी' में जॉनी गेल्की, जिम पार्सन्स, कैली कुओको, साइमन हेलबर्ग, कुणाल नय्यर, मेलिसा राउच, मयिम बालिक और केविन सुस्मान जैसे कलाकार शामिल थे।

विज्ञापन

स्पिन-ऑफ को भी मिला भरपूर प्यार
इस शो को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। यहां तक कि साल 2017 में आए इसके स्पिन-ऑफ यंग शेल्डन भी पॉपुलर रहा था। यह सीरीज शेल्डन कूपर के शुरुआती जीवन की कहानी पर्दे पर लाता है। हाल ही में, यंग शेल्डन के सातवें सीजन की शूटिंग खत्म हुई है। 
Kapil Sharma: 'द कपिल शर्मा शो' होने जा रहा बंद? पीछे की वजह जानकर रह जाएंगे दंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed