{"_id":"466cf5d0-8c93-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"taylor-swift-s-unopened-letter-found-in-dust-bin","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने फैन्स के पत्र कचरे में फेंक देती हैं स्विफ्ट ","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
अपने फैन्स के पत्र कचरे में फेंक देती हैं स्विफ्ट
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 15 Mar 2013 03:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायिका टेलर स्विफ्ट को उनके प्रशंसकों द्वारा भेजे गए 100 से ज्यादा खत कचरे में पाए गए। वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, गायिका टेलर स्विफ्ट के गृहनगर नेशविले में कायली फ्रांसिस्केन नाम की महिला को कूड़ा फेंकने के दौरान 100 से ज्यादा बंद पत्र मिले जो टेलर स्विफ्ट को भेजे गए थे।
विज्ञापन
फ्रांसिस्केन ने न्यूज 2 को बताया, "मुझे लगा, कितनी अजीब बात है। 100 से भी ज्यादा खत कचरे में पड़े थे जो टेलर स्विफ्ट को भेजे गए थे।" स्विफ्ट की प्रवक्ता पॉउला एरिकसन ने कहा कि वह इस बारे में पता लगाएंगी कि बंद खत वहां कैसे पहुंचे।
विज्ञापन
स्विफ्ट के प्रशंसकों के हजारों खत हर दिन उनके कार्यालय में पहुंचते हैं, और उनको खोलने और पढ़ने के बाद ही उन्हें पुनर्नवीनीकरण के लिए भेजा जाता है। हो सकता है गलती से ऐसा हो गया हो। वैसे इस खबर से स्विफ्ट के प्रशंसकों का दिल टूट सकता है।
विज्ञापन