फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Taylor Swift canceled all live appearances and performances of 2020 because of Covid 19

टेलर स्विफ्ट का बड़ा फैसला, 2020 के सभी लाइव कार्यक्रमों को किया रद्द

Sat, 18 Apr 2020 11:52 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 18 Apr 2020 11:52 AM IST
विज्ञापन
Taylor Swift canceled all live appearances and performances of 2020 because of Covid 19
टेलर स्विफ्ट - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस का कहर पूरे विश्व में देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां इससे आम इंसान परेशान है तो वहीं सितारों को भी कई कठोर फैसले लेने पड़ रहे हैं। हाल ही में हॉलीवुड की मशहूर सिंगर टेलर स्विफ्ट ने एक बड़ा एलान किया है। टेलर स्विफ्ट ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है कि वो साल 2020 में अब एक भी लाइव कार्यक्रम नहीं करेंगी।

विज्ञापन


टेलर स्विफ्ट ने ये बड़ा फैसला कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए लिया है। टेलर का कहना है कि वो कोरोना को रोकने की कोशिश के लिए ऐसा कर रही हैं। सोशल मीडिया पर टेलर का पोस्ट सामने आते ही मुख्यत: फैंस के दो तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक तरफ जहां फैंस इस बात को लेकर उदास हैं कि वो साल 2020 में सिंगर का एक भी लाइव कार्यक्रम एन्जॉय नहीं कर पाएंगे तो वहीं दूसरी ओर फैंस टेलर के इस फैसले की तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन

 


कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि टेलर का ये फैसला बेहद समझदारी का है, ऐसा करके सिंगर न सिर्फ खुद को बल्कि अपने फैंस को भी सुरक्षित कर रही हैं। अपने पोस्ट के कैप्शन में टेलर ने लिखा, 'प्लीज... प्लीज आप सभी सुरक्षित रहें। मैं जल्दी ही आपसे स्टेज पर मिलूंगी लेकिन अभी हम सभी की सुरक्षा ज्यादा अहम है। आप सभी क्वांरटीन में रहें और सुरक्षित रहें। आपकी सुरक्षा से ही बाकी सभी भी सुरक्षित रहेंगे।'

बता दें कि टेलर के इस फैसले के बाद उनके 2020 के शोज कैंसिल कर दिए गए हैं और एक मई से टिकट रिफंड का सिलसिला शुरू हो जाएगा। वहीं फैंस अपने पुराने टिकट्स को नए टिकट्स के साथ भी बदल पाएंगे। बता दें कि टेलर के पहले जस्टिन बीबर भी अपने कुछ शोज कैंसिल कर चुके हैं। इसके साथ ही Coachella को भी टाल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed