फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Taylor Swift And Travis Kelce Officially Married At Madison Square

Taylor Swift: एक-दूजे के हुए टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स, जीजी हदीद समेत शादी में शामिल हुए कई नामी सेलेब्स

Sat, 04 Jul 2026 07:52 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 04 Jul 2026 07:52 AM IST
सार

Taylor Swift And Travis Kelce Officially Married: शुक्रवार को न्यूयॉर्क शहर के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हॉलीवुड की मशहूर सिंगर टेलर स्विफ्ट और फुटबॉल प्लेयर ट्रैविस केल्स शादी के बंधन में बंध गए। इस शादी की पुष्टि टेलर स्विफ्ट के प्रतिनिधि ने की है। अब फैंस को टेलर स्विफ्ट की शादी की तस्वीरें देखने का इंतजार है। 

विज्ञापन
Taylor Swift And Travis Kelce Officially Married At Madison Square
टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स ने रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हॉलीवुड सिंगर टेलर स्विफ्ट और फुटबॉल प्लेयर ट्रैविस केल्स एक-दूजे के हो गए हैं। टेलर स्विफ्ट के प्रतिनिधि ने इस खबर की पुष्टि की है। प्रतिनिधि ने बताया कि इस कपल ने न्यूयॉर्क शहर के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में शादी की है। शादी की रस्मों को हॉलीवुड एक्टर एडम सैंडलर ने पूरा करवाया। 

विज्ञापन


टेलर स्विफ्ट की शादी में लगा सितारों का मेला 
पीपल मैगजीन के मुताबिक टेलर स्विफ्ट के प्रतिनिधि ने शादी की खबर की पुष्टि की है। एक बयान में प्रतिनिधि ने बताया कि शादी की रस्म अभिनेता एडम सैंडलर ने पूरी करवाई। इस कपल की शादी में जीजी हदीद और ब्रैडली कूपर, डकोटा जॉनसन, मारिस्का हारगिटे और पीटर हरमन, एड शीरन और चेरी सीबॉर्न, हाइम सिस्टर्स, एली गोल्डिंग, बेंसन बून, मारेन मॉरिस, केल्सी बैलेरिनी, मिरांडा लैम्बर्ट, ब्रैड पेस्ले और किम्बर्ली विलियम्स पेस्ले, ह्यू ग्रांट, कार्ली क्लॉस और जोशुआ कुशनर, जो क्राविट्ज, जेसन सुदेकिस, एथन हॉक, जिमी फैलन और टॉमी हिलफिगर जैसे हॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए थे। 

विज्ञापन

Taylor Swift And Travis Kelce Officially Married At Madison Square
टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स - फोटो : सोशल मीडिया

ये खबर भी पढ़ें: क्या टेलर स्विफ्ट की शादी में शामिल नहीं होंगी ब्लेक लाइवली? दोस्ती में दरार की लगने लगी अटकलें; जानें कारण? 

शादी से पहले मेहमानों ने किया डिनर
टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स की शादी से पहले, एक खास जश्न मनाया गया। यह कपल परिवार और करीबी दोस्तों के साथ डिनर में शामिल हुआ। यह डिनर मैडिसन स्क्वायर के इंफोसिस थिएटर में आयोजित किया गया था।

फैंस को शादी की तस्वीरों का इंतजार 
अभी तक टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स ने अपनी शादी के जश्न की कोई भी तस्वीर या पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है। बता दें कि दोनों ने 26 अगस्त, 2025 को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी सगाई की घोषणा की थी। ट्रैविस ने टेलर स्विफ्ट को एक खूबसूरत फूलों के गार्डन में प्रपोज किया था। यह तस्वीरें उस वक्त खूब वायरल हुई थीं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed