रियलिटी शो के दौरान इस मॉडल को आया कार्डिएक अरेस्ट, 35 की उम्र में निधन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताइवान में जन्में एक्टर और मॉडल गॉडफ्रे गाओ Godfrey Gao की टीवी शो की शूटिंग के दौरान मौत हो गई। वह महज 35 साल के थे। बताया जा रहा है कि खेल रियलिटी शो 'चेज़ मी' के सेट पर अचानक गिरने की वजह से उनकी मौत हुई।
जेट स्टार एंटरटेनमेंट पर जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक- गिरने के बाद एक्टर को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां करीब तीन घंटे तक उनका इलाज चला लेकिन डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं पाए।
चेज़ मी के आधिकारिक अकाउंट ने बुधवार (27 नवंबर) को एक बयान पोस्ट किया, जिसमें कहा गया कि शो के अतिथि गाओ की मृत्यु नौवें एपिसोड के फिल्मांकन के दौरान हुई। वह भाग रहे थे तभी अचानक गिर पड़े।
डॉक्टर्स ने बताया कि कार्डिएक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गाओ का परिवार और उनकी प्रेमिका को इसकी जानकारी दे दी गई है। उनके शव को गुरुवार को वापस ताइवान ले जाया जाएगा।
बता दें अभी कुछ दिन पहले ही कोरियाई पॉप गायिका गू हारा अपने घर में मृत पायी गई थीं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
A post shared by Godfrey Gao (@godfreygao) on