फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   stunt driver dies on the set of Deadpool 2

शूट के दौरान 'डेडपूल 2' के स्टंट ड्राइवर की मौत

Tue, 15 Aug 2017 11:36 AM IST
amarujala.com- Presented by: शिप्रा सक्सेना
amarujala.com- Presented by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 15 Aug 2017 11:36 AM IST
विज्ञापन
stunt driver dies on the set of Deadpool 2
डेडपूल
हॉलीवुड फिल्म 'डेडपूल' के दीवानों के लिए ये खबर थोड़ी तकलीफ दायक जरूर हो सकती है। खबरों की मानें तो 'डेडूपल 2' में स्टंट करने वाले ड्राइवर की एक सीन के दौरान चोट लगने से मौत हो गई हैं। 
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि एक सीन के दौरान मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया जा रहा था कि तभी उसके गलत दिशा में जाने की वजह से ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और उसकी मौत हो गई। हालांकि स्टंट करने वाले ड्राइवर के नाम का अब तक खुलासा नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


पढ़ें- 'गेम ऑफ थ्रोन्स' लीक मामले में 4 लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि करते हुए पुलिस का कहना है कि 'इस हादसे में एक महिला स्टंट ड्राइवर की मौत शूटिंग के दौरान हो गई'। वहीं चश्मदीद का कहना है कि 'ड्राइवर ने एक सीन के दौरान बाइक से अपना कंट्रोल खो दिया था जिसके बाद बाइक शॉ टॉवर के अंदर ग्लास को तोड़ते हुए बाइक अंदर की तरफ आ गई। हालांकि इस स्टंट को करने से पहले इसकी चार बार रिहर्सल की गई थी'। 

'डेडपूल' साल 2016 में आई अमेरिकी सुपरहीरो पर बनी फिल्म है, जोकि मार्वल कॉमिक्स के ही काल्पनिक किरदार पर आधारित है। यह एक्स-मैन सीरीज फिल्म का ही आठवां संस्करण है।

रेनॉल्ड्स इस फिल्म के निर्माता भी हैं। फिल्म के राइटर रेट रीज और पॉल वर्निक हैं। इसका निर्देशन डेविड लीच ने किया है। ये फिल्म 2018 में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed