फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Stranger Things Season 5 Finale Update Netflix Drops Major Spoiler Starring Millie Bobby Brown

Stranger Things Season 5: 'स्ट्रेंजर थिंग्स' का सीजन 5 नेटफ्लिक्स पर जल्द आएगा? दो हिस्सों में होगा रिलीज

Fri, 21 Mar 2025 05:06 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 21 Mar 2025 05:06 PM IST
सार

Stranger Things Season 5: "स्ट्रेंजर थिंग्स" अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रहा है और इसका पांचवां सीजन जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आने वाला है। जानिए कब देख सकेंगे यह सीजन... 
 

विज्ञापन
Stranger Things Season 5 Finale Update Netflix Drops Major Spoiler Starring Millie Bobby Brown
स्ट्रेंजर थिंग्स 5 - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

"स्ट्रेंजर थिंग्स" बच्चों के साथ-साथ बड़ों के बीच भी काफी लोकप्रिय सीरीज है। अब जल्द ही इसका पांचवा सीजन आने वाला है, जो नेटफिक्स पर ही रिलीज होगा, लेकिन इसका पांचवा सीजन दो भागों में रिलीज किया जाएगा। जानिए इसके पांचवें सीजन के कितने एपिसोड होंगे और आप इन्हें कौन सी तारीख को देख सकेंगे।
विज्ञापन

 

कब देख सकेंगे "स्ट्रेंजर थिंग्स" सीजन 5
पिंकविला की खबर के मुताबिक, शो के शुरू होने से पहले, नेटफ्लिक्स के सीईओ टेड सारंडोस ने इसके बारे में एक बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस सीरीज का अंत दर्शकों के लिए भावुक करने वाला होगा। टेड ने कहा कि उन्हें पता है कि कहानी कैसे खत्म होगी और यह इतना शानदार होगा कि कोई भी इसे देखकर अपनी आंसुओं को नहीं रोक पाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि "स्ट्रेंजर थिंग्स" की दुनिया को किताबों, सामानों और लाइव स्टेज शो के जरिए भी बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कितने एपिसोड होंगे
लंदन के वेस्ट एंड में इसका प्रीक्वल स्टेज शो चल रहा है, जो जल्द ही ब्रॉडवे पर भी आएगा। सीजन 5 में कुल आठ एपिसोड होंगे और कुछ नए कलाकार भी इसमें शामिल होंगे। "स्ट्रेंजर थिंग्स" के पुराने कलाकारों में मिल्ली बॉबी ब्राउन, फिन वोल्फहार्ड, नोआ श्नैप, सैडी सिंक, डेविड हार्बर और नतालिया डायर होंगे। नए चेहरों में नेल फिशर, जेक कोनेली और एलेक्स ब्रेक्स शामिल होंगे। "स्ट्रेंजर थिंग्स" सीजन पांच, दो हिस्सों में रिलीज होगा। पहले छह एपिसोड 10 अक्टूबर, 2025 को आएंगे, जबकि आखिरी दो एपिसोड 27 नवंबर, 2025 को रिलीज होंगे। 

यह भी पढ़ें:
Robinhood: नितिन ने अपनी फिल्म 'रॉबिनहुड' से की अल्लू अर्जुन की मूवी की तुलना, सुपरहिट हुई थी फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed