फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   South Actor Nithiin compares Robinhood to this Allu Arjun starrer superhit entertainer Julayi

Robinhood: नितिन ने अपनी फिल्म 'रॉबिनहुड' से की अल्लू अर्जुन की मूवी की तुलना, सुपरहिट हुई थी फिल्म

Fri, 21 Mar 2025 04:38 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 21 Mar 2025 04:38 PM IST
सार

Nithiin Robinhood: साउथ अभिनेता नितिन इन दिनों अपनी फिल्म 'रॉबिनहुड' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच नितिन के एक बयान ने अल्लू अर्जुन के प्रशंसकों के बीच खलबली मचा दी है।

विज्ञापन
South Actor Nithiin compares Robinhood to this Allu Arjun starrer superhit entertainer Julayi
नितिन ने 'रॉबिनहुड' से की अल्लू अर्जुन की फिल्म की तुलना - फोटो : इंस्टाग्राम@actor_nithiin

विस्तार

नितिन की फिल्म रॉबिनहुड 28 मार्च, 2025 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को वेंकी कुदुमुला ने डायरेक्ट किया है और इसमें श्रीलीला मुख्य भूमिका में हैं। यह एक मजेदार एडवेंचर और कॉमेडी फिल्म है। फिल्म के निर्माता इसका जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं और इसी बीच नितिन ने अपनी फिल्म 'रॉबिनहुड' की तुलना अल्लू अर्जुन की एक फिल्म से की है। 
विज्ञापन

अल्लू की फिल्म से की 'रॉबिनहुड' की तुलना
123 की एक खबर के मुताबिक, नितिन ने कहा कि रॉबिनहुड बहुत बड़े स्तर की फिल्म है। उन्होंने इसकी तुलना अल्लू अर्जुन की हिट फिल्म 'जुलायी' से की। नितिन के मुताबिक, जुलायी में हीरो और विलेन के बीच दिमागी खेल और कॉमेडी बहुत अच्छी थी। रॉबिनहुड भी वैसी ही होगी। इसमें नितिन और देवदत्त नागे के बीच रोमांचक दिमागी खेल है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आएगा। देवदत्त नागे ने फिल्म आदिपुरुष में हनुमान का रोल निभाया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

नितिन ने राजेंद्र प्रसाद को लेकर कही यह खास बात
नितिन ने यह भी बताया कि जुलायी के बाद राजेंद्र प्रसाद एक बार फिर बड़ी भूमिका में नजर आएंगे। जुलायी में अल्लू अर्जुन और राजेंद्र प्रसाद के सीन को लोगों ने बहुत पसंद किया था। रॉबिनहुड में भी उनके सीन दर्शकों को खूब हंसाने वाले हैं। 
विज्ञापन

South Actor Nithiin compares Robinhood to this Allu Arjun starrer superhit entertainer Julayi
नितिन ने 'रॉबिनहुड' से की अल्लू अर्जुन की फिल्म की तुलना - फोटो : इंस्टाग्राम@actor_nithiin
फिल्म 'रॉबिनहुड'
नितिन और श्रीलीला की फिल्म 'रॉबिनहुड' 28 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में नितिन, श्रीलीला और राजेंद्र प्रसाद के अलावा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वार्नर भी एक छोटे रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म में केतिका शर्मा का एक स्पेशल गाना है फिल्म का संगीत जीवी प्रकाश कुमार ने दिया है। 'रॉबिनहुड' एक्शन और कॉमेडी से भरपूर फिल्म होगी, जिसकी रिलीज का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन वेंकी कुदुमुला ने किया है। वेंकी इससे पहले "भीष्म" और "चलो" जैसी हिट फिल्में बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed