फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Star Wars Indiana Jones franchise Filmmaker George Lucas Honorary Palme d'Or Cannes Film Festival

George Lucas: कान फिल्म महोत्सव में जॉर्ज लुकास को दिया जाएगा पाम डी'ओर पुरस्कार, फिल्मकार ने जताई खुशी

Wed, 10 Apr 2024 08:15 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 10 Apr 2024 08:15 AM IST
सार

जॉर्ज लुकास को 77वें कान फिल्म महोत्सव में विशेष सम्मान पाम डी'ओर दिया जाएगा। इसकी घोषणा के बाद फिल्मकार ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए आभार जताया है। उन्हें स्टार वॉर्स और इंडियाना जोन्स जैसी सुपरहिट फ्रेंचाइजी के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन
Star Wars Indiana Jones franchise Filmmaker George Lucas Honorary Palme d'Or Cannes Film Festival
जॉर्ज लुकास - फोटो : एक्स

विस्तार

'स्टार वार्स' और 'इंडियाना जोन्स' फ्रेंचाइजी के मशहूर फिल्मकार जॉर्ज लुकास को 77वें कान फिल्म महोत्सव में पाम डी'ओर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 25 मई को समापन समारोह के दौरान उन्हें इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा। 
विज्ञापन

Ajay Devgn Upcoming Films: इन फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस के 'मैदान' में उतरेंगे अजय, कई सीक्वल से मचांएगे धमाल
विज्ञापन


लुकास ने जताई खुशी
इस पुरस्कार की घोषणा के बाद लुकास ने प्रतिक्रिया देते हुए खुशी जाहिर की है। उन्होंने एक बयान में कहा कि कान फिल्म फेस्टिवल का उनके दिल में एक विशेष स्थान है। फिल्मकार ने कहा, “जब मेरी पहली फिल्म 'टीएचएक्स-1138' को पहली बार निर्देशन करने वाले निर्देशकों के एक नए कार्यक्रम डायरेक्टर्स फोर्टनाइट में दिखाए जाने के लिए चुना गया तो आश्चर्य के साथ मुझे खुशी भी हुई थी। तब से मैं एक लेखक, निर्देशक और निर्माता के रूप में कई बार कान महोत्सव का हिस्सा बन चुका हूं। यह सम्मान वास्तव में मेरे लिए बहुत मायने रखता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

Joker 2: 'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' के टीजर में मिली जोकिन फीनिक्स की झलक, ट्रेलर रिलीज के समय का भी खुलासा

हड़ताल की वजह से कम दिखेंगी अमेरिकी फिल्में
मानद पाम डी'ओर पुरस्कार की घोषणा करते हुए कान की तरफ से लुकास के काम की जमकर तारीफ की गई है। साथ ही, उन्हें विजुअल इफेक्ट्स इंडस्ट्री का अग्रदूत भी बताया गया। महोत्सव के बारे में बात करते हुए कान के प्रमुख थिएरी फ्रेमॉक्स ने कहा है कि हॉलीवुड की हड़ताल के प्रभाव के कारण महोत्सव में  अमेरिकी फिल्मों की संख्या कम होगी। 2015 में महोत्सव में 'मैड मैक्स: फ्यूरी रोड' का अनावरण करने के नौ साल बाद जॉर्ज मिलर 15 मई को 'फ्यूरियोसा: ए मैड मैक्स सागा' को लोगों के सामने प्रस्तुत करेंगे। केविन कॉस्टनर की भी 20 साल बाद क्रोइसेट की यह पहली यात्रा होगी। 
Films On Eid: ईद पर रिलीज हुई इन फिल्मों में मचाया धमाल, क्या 'बड़े मियां छोटे मियां' इस बार मारेगी 'मैदान'?
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed