{"_id":"66158d3bbc15c046cf03d383","slug":"joker-folie-a-deux-teaser-out-full-trailer-will-be-release-at-7-am-in-india-time-tomorrow-joaquin-phoenix-film-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Joker 2: 'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' के टीजर में मिली जोकिन फीनिक्स की झलक, ट्रेलर रिलीज के समय का भी खुलासा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Joker 2: 'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' के टीजर में मिली जोकिन फीनिक्स की झलक, ट्रेलर रिलीज के समय का भी खुलासा
Wed, 10 Apr 2024 12:17 AM IST
साक्षी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Wed, 10 Apr 2024 12:17 AM IST
सार
हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' का ट्रेलर जल्द रिलीज होने वाले है, लेकिन फैंस की उत्सुकता बढ़ाने के लिए निर्माताओं ने ट्रेलर से पहले इसका टीजर जारी किया।
विज्ञापन
जोकर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हॉलीवुड फिल्म 'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। निर्देशक टॉड फिलिप्स की 2019 में आई 'जोकर' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। वहीं, इसकी बहुप्रतीक्षित अगली कड़ी 'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। कुछ समय पहले निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया था, जिसके साथ ट्रेलर की रिलीज की तारीख का भी खुलासा हुआ था। हालांकि, ट्रेलर की रिलीज से पहले फैंस का उत्साह बढ़ाने के लिए निर्माताओं ने फिल्म का टीजर जारी किया है।
विज्ञापन
टीजर में जोकिन की झलक
ट्रेलर के लिए फैंस की उत्सुकता बढ़ाने के लिए निर्माताओं ने टीजर के रूप में इसकी छोटी सी झलक दिखाई। टीजर में जोकिन फीनिक्स को आर्थर फ्लेक/जोकर के रूप में बारिश में खड़े होकर हंसते हुए देखा गया। कई लोग यह मान रहे हैं कि वह इस फुटेज में अरखाम शरण की दीवारों के भीतर है। इस ट्रेलर पर फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
Trailer Tonight. 6:30pm PT. #JokerMovie pic.twitter.com/kKbceDG0Qb
— Warner Bros. Pictures (@wbpictures) April 9, 2024
विज्ञापन
Bade Miyan Chote Miyan: बड़े मियां छोटे मियां के 13 शॉट पर चली कैंची, जानें अक्षय-टाइगर की फिल्म का नया रनटाइम
भारत में कब रिलीज होगा ट्रेलर
टीजर के साथ बताया गया है भारत में फिल्म का टीजर बुधवार, 10 अप्रैल की सुबह रिलीज होगा। वहीं अब फैंस बेसब्री से ट्रेलर रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले म्यूजिक साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' को लेकर खबर आई थी कि इसका संगीत पर मुख्य फोकस होगा। कहा जा रहा है कि निर्देशक टॉड फिलिप्स के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में पूरे 15 गाने होंगे।
Navaratri 2024: अयोध्या धाम पहुंचकर भावुक हुईं ‘अटल’ की मां नेहा, गोदावरी का स्नेह लेकर पहुंचीं सरयू किनारे
'जोकर 2' के कलाकार और लेखक
फिलिप्स की 2019 की हिट फिल्म 'जोकर' ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 1 बिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की और 11 अकादमी पुरस्कार नामांकन अर्जित किए। जाजी बीट्ज 'जोकर 2' में सोफी डमोंड की भूमिका निभाएंगे, जबकि ब्रेंडन ग्लीसन (मिस्टर मर्सिडीज) और कैथरीन कीनर (गेट आउट, ब्रांड न्यू चेरी फ्लेवर) भी अभिनय करेंगे। टॉड फिलिप्स और स्कॉट सिल्वर ने 2019 की हिट फिल्म की सीक्वल की कहानी लिखी है।
Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ की पत्नी व बच्चे के खुलासे से खलबली, हर तरफ बस एक ही सवाल, अब तक छुपाया क्यों?