{"_id":"5bb48f4c867a55013856b165","slug":"spider-man-into-the-spider-verse-trailer-has-been-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए अंदाज में फिर लौटा स्पाइडर मैन, इस बार पूरी टीम के साथ दुश्मनों को देगा मात","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
नए अंदाज में फिर लौटा स्पाइडर मैन, इस बार पूरी टीम के साथ दुश्मनों को देगा मात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 04 Oct 2018 08:06 AM IST
विज्ञापन
दुनियाभर में अपने एक्शन के लिए मशहूर हॉलीवुड सुपरहीरो स्पाइडर मैन एक बार फिर से अपने नए अंदाज में परदे पर दिखने वाला है। स्पाइडर मैन इन बार एनिमिशन अंदाज में दर्शकों के दिलों को जीतेगा। जी हां स्पाइडर मैन की बहुचर्चित एनिमिशन फिल्म 'स्पाइडर मैन: इनटू द स्पाइडर वर्स' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ऐसा पहला मौका है जब स्पाइडर मैन एनिमिशन अंदाज में सिनेमाघरों में दिखाई देगा।
मंगलवार को 'स्पाइडर मैन: इनटू द स्पाइडर वर्स' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। रिलीज होते ही फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को इतना पसंद आया है कि यह सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। अब तक 'स्पाइडर मैन: इनटू द स्पाइडर वर्स' के ट्रेलर को यूट्यूब पर 52 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
बात करें 'स्पाइडर मैन: इनटू द स्पाइडर वर्स' की तो इस एनिमिशन फिल्म की कहानी कई सारे स्पाइडर मैन के इर्द-गिर्द घूमती दिखेगी। जो दूनिया को बुराइयों से बचाते हैं। इस फिल्म में हैली स्टेनफेल्ड, महेरशाला अली, जेक जॉनसन,लीव स्क्रिबर, ब्रायन ट्री हेनरी, लुना लॉरेन विलेज और लिली टॉमलिन जैसे हॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों ने अपनी आवाज दी है। 'स्पाइडर मैन: इनटू द स्पाइडर वर्स' का निर्देशन पीटर रैमसे, रॉबर्ट पर्सिचेट्टी जूनियर और रॉडनी रॉथमैन मिलकर कर रहे हैं। यह फिल्म 14 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन