फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Spanish court summons Singer Shakira over 117 crore tax fraud charges

स्पेनिश कोर्ट ने शकीरा को जारी किया समन, 117 करोड़ की टैक्स चोरी का है आरोप

Wed, 27 Feb 2019 10:35 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 27 Feb 2019 10:35 AM IST
विज्ञापन
Spanish court summons Singer Shakira over 117 crore tax fraud charges
कोलंबियाई गायिका शकीरा
कोलंबियाई गायिका शकीरा पर €14.5 मिलियन (117 करोड़) का टैक्स भरने में विफल रहने के बाद समन जारी किया गया है। शकीरा को स्पेनिश कोर्ट ने समन जारी कर 12 जून को कोर्ट में पेश होने को कहा है।
विज्ञापन


दरअसल स्पेन के अभियोजकों ने कोलंबियाई गायिका शकीरा पर €14.5 मिलियन (117 करोड़) की टैक्स चोरी करने का आरोप लगाया है। 2015 में बहामस से बार्सिलोना (स्पेन) आकर बसीं शकीरा पर आरोप है कि वह 2012-2014 के दौरान भी स्पेन में ही रहती थीं। बकौल अभियोजक, उन्हें इस अवधि के दौरान हुई कमाई पर टैक्स भी स्पेन में ही देना चाहिए। 
विज्ञापन


लैटिन अमेरिका की रहने वाली इस गायिका, संगीतकार और परफॉर्मर के शुरुआती गाने मशहूर नहीं हुए थे लेकिन 1998 में उनके स्पेनिश गाने ने धूम मचा दी। इसके बाद से शकीरा के प्रशंसकों ने उन्हें बुलंदी के एक से बढ़कर एक मुकाम तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खासकर ‘Whenever, whereever’ और ‘Hips don’t lie’ जैसे गानों ने तो शकीरा को लैटिन अमेरिकी देशों से निकालकर यूरोप और एशिया के संगीतप्रेमियों के बीच पहुंचा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed