{"_id":"5ddaca368ebc3e54e1005166","slug":"south-korean-singer-and-actress-goo-hara-has-been-found-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण कोरियाई सिंगर गू हारा की मौत, घर में मिला शव","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
दक्षिण कोरियाई सिंगर गू हारा की मौत, घर में मिला शव
Sun, 24 Nov 2019 11:52 PM IST
Mishra Mishra
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 24 Nov 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
Goo Hara
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कोरियाई गायिक और अभिनेत्री गू हारा को सियोल में उनके घर पर मृत पाया गया है। 28 वर्षीय गायिका को पहचान तब मिली जब साल 2008 में वो के-पॉप ग्रुप में शामिल हुई थीं। Goo टेलीविजन पर नजर आई थीं। उन्होंने खुद की बनाई हुई एल्बम को रिलीज किया था। इस मामले में पुलिस का कहना है कि मौत का कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। जांच लगातार जारी है।
विज्ञापन
उन्होंने इस साल मई में आत्महत्या की कोशिश की थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लंबे समय बाद उन्होंने पिछले हफ्ते परफॉर्म किया था। इसके लिए गू हारा ने अपने दर्शकों से माफी भी मांगी थी।
विज्ञापन
गू हार ने अपने पूर्व सहयोगी पर शारीरिक रूप से हमला करने और स्टार को ब्लैकमेल करने के आरोप लगाया था। इस मामले में उसे जेल भी जाना पड़ा था।
करीब एक महीना पहले के-पॉप ग्रुप के एक और सदस्य ने इसी तरह से आत्महत्या कर ली थी। बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार, दक्षिण कोरिया में दुनिया में सबसे ज्यादा आत्महत्या की दर है।
विज्ञापन