फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   South Korean pop band BlackPink break record of Gangnam Style

यूट्यूब पर इस गाने ने तोड़ा 'गैंगनम स्टाइल' का रिकॉर्ड

Fri, 26 Apr 2019 10:41 AM IST
anand anand बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: anand anand Updated Fri, 26 Apr 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
South Korean pop band BlackPink break record of Gangnam Style
Blackpink - फोटो : social media
दक्षिण कोरियाई पॉप बैंड 'ब्लैकपिंक' सबसे कम वक़्त में यूट्यूब पर 10 करोड़ व्यूज़ हासिल करने वाला बैंड बन गया है। इस बैंड ने गैंगनम स्टाइल से चर्चा में आए कोरियाई पॉप स्टार 'साई' का रिकॉर्ड तोड़ा है।
विज्ञापन


ब्लैकपिंक के 'किल दिस लव' गाने ने ये रिकॉर्ड कायम करने में दो दिन और 14 घंटे का वक़्त लिया है। महज 24 घंटे में इस गाने को 56.7 मिलियन बार देखा गया। इस गाने ने एक दिन में सबसे ज्य़ादा बार देखे जाने वाले अरियाना ग्रांदे के 'थैक्यू' गाने का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
विज्ञापन


24 घंटों के भीतर सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले गाने

. ब्लैकपिंक-किल दिस लव, 56.7 मिलियन व्यूज़
. अरियाना ग्रांदे- थैक्यू, नेक्स्ट 55.4 मिलियन व्यूज़
. बीटीएस- आइडल, 45.9 मिलियन व्यूज़
. टेलर स्विफ़्ट- लुक व्हाट यू मेड मी डू, 43.2 मिलियन व्यूज़
. एमिनेम-किलशॉट , 38.1 मिलियन व्यूज़

साल 2016 में बना ब्लैकपिंक बैंड एक महिला बैंड है। जिसकी सदस्य जिसू, जेनी, रोज़ और लीसा हैं। इस बैंड ने सितंबर 2016 में स्क्वायर वन नाम का अपना पहला एल्बम जारी किया था। इस एल्बम को कोरिया में काफ़ी पसंद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2018 में आया इस बैंड का गाना 'डू-डू-डू-डू' दक्षिण कोरिया में यूट्यूब पर सबसे ज़्यादा बार देखा जाने वाला गाना बन गया था। 'किल दिस लव' गाने को बैंड ने कोरियाई और अंग्रेजी भाषा में गाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed