बेटी की तस्वीर लेने पर पपराजी पर भड़कीं एक्ट्रेस सोफी टर्नर, बोलीं- आपको मेरी इजाजत नहीं है
बेटी की फोटो लेने पर एक्ट्रेस सोफी टर्नर पपराजी पर हुईं नाराज।
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर नाराजगी जाहिर करते हुए वीडियो पोस्ट कर किया डिलीट।
साल 2020 में 22 जुलाई को सोफी टर्नर और जो जोनस माता-पिता बने हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्ट्रेस सोफी टर्नर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। पिछले दिनों उनकी शादी की दूसरी सालगिरह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। तो वहीं अब सोफी टर्नर अपनी बेटी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, अपनी बेटी की तस्वीरें क्लिक करने को लेकर सोफी टर्नर पपराजी पर भड़क गईं। इतना ही नहीं उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। हालांकि, बाद में सोफी ने इस वीडियो को डिलीट कर दिया।
सोफी टर्नर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से स्टोरी में वीडियो पोस्ट किया और उसमें कहा कि, 'मैं अभी उठी हूं। मुझे लगता है कि कल कुछ पपराजी मेरी बेटी की तस्वीर क्लिक करने में कामयाब रहे। मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि मैं अपनी बेटी की तस्वीरें पोस्ट नहीं कर रही हूं और मैं यह सुनिश्चित कर रही हूं कि हमें हर कीमत पर पपराजी से बचना है। मैं स्पष्ट तौर पर उन तस्वीरों को बाहर नहीं लाना चाहती।'
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि, 'वह मेरी बेटी है। मैंने उसकी फोटो खींचने के लिए नहीं कहा। यह बहुत गलत है कि बिना मेरी इजाजत के मेरे बच्चे की तस्वीर ले रहा है। मैं बीमार हूं, मैं दूखी हूं। मैं सभी से सम्मानपूर्वक कह रही हूं कि हमारा पीछा करना बंद करें और हमारी बेटी की तस्वीरें लेना। खासतौर पर उन्हें प्रिंट करने की कोशिश करना तो बिल्कुल बंद करें। ये ठीक नहीं क्योंकि आपको मेरी इजाजत नहीं है।'
बता दें, साल 2020 में 22 जुलाई को सोफी टर्नर और जो जोनस माता-पिता बने हैं और अभी तक कपल ने अपनी बेटी की एक भी तस्वीर साझा नहीं की है। साल 2019 में सोफी टर्नर और जो जोनस ने लॉस वेगास में शादी की थी। इसके बाद दोनों ने फ्रांस में दूसरी शादी कर ली। इस बार सोफी टर्नर और जो जोनस ने ग्रांड वेडिंग का आयोजन किया। शादी में प्रियंका चोपड़ा भी शादी में शामिल हुई थीं। सिर्फ यही नहीं साल 2018 में अपनी जेठानी और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की शादी में शामिल होने के लिए भारत आई थीं।