फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Sony Music has reportedly dropped R Kelly Reports

सोनी म्यूजिक से हटाए गए मशहूर रैपर आर केली, नाबालिक के साथ यौन शोषण का लगा है आरोप

Sun, 20 Jan 2019 09:00 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 20 Jan 2019 09:00 AM IST
विज्ञापन
Sony Music has reportedly dropped R Kelly Reports
आर केली - फोटो : social media
आई बिलीव आई कैन फ्लाई के गायक आर केली (R Kelly) को सोनी म्यूजिक के स्वामित्व वाले रिकॉर्ड लेबल आरसीए रिकॉर्ड्स द्वारा हटा दिया गया है। हालांकि सोनी म्यूजिक ने फिलहाल इस खबर की पुष्टि नहीं की है लेकिन गायक रिकॉर्ड कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर फिलहाल नहीं दिख रहे है। बता दें  52 साल के केली पर कई महिलाओं सहित नाबालिक के साथ यौन शोषण करने का आरोप है। 
विज्ञापन


इससे पहले मशहूर अमेरिकन सिंगर लेडी गागा ने भी केली के साथ काम करने से मना कर दिया था। लेडी गाना ने ट्विटर के जरिए पीड़ित महिला को को सपोर्ट करने की बात कही थी। बता दें मीटू अभियान के जरिए कई अभिनेत्रियों ने यौन शोषण के खुलासे किए। इसके बाद कई सितारें मीटू अभियान का शिकार हुए। उन्हीं में से एक आर केली भी हैं।
विज्ञापन


इतना ही नहीं अमेरिकी अभिनेत्री जैडा पिंकेट स्मिथ ने गायक आर. केली के खिलाफ यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाने वाली महिलाओं के प्रति समर्थन जताया था। उन्होंने कहा था यह देखना बेहद दुखद है कि कैसे कुछ लोग केली के खिलाफ बोलने वाली पीडि़त महिलाओं की आलोचना कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सब आरोपों को देखते हुए आर.केली पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री बनाई गई है। इस डॉक्यूमेंट्री का नाम 'सर्वाइविंग आर.केली' है। इस डॉक्योमेंट्री में उन महिलाओं को दिखाया और उनकी आप बीती को शामिल किया गया है जिन्हें आर.केली ने अपना शिकार बनाया। हाल ही में इस डॉक्यूमेंट्री के एक एपिसोड को लाइटाइम चैनल पर प्रसारित किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed