फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Sonali Bendre Didn't Like Justin Bieber's Concert, Showed Displeasure On Twitter

इस हीरोइन को नहीं भाया बीबर का शो, बोली- 'टाइम वेस्ट हो गया'

Thu, 11 May 2017 12:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Thu, 11 May 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
Sonali Bendre Didn't Like Justin Bieber's Concert, Showed Displeasure On Twitter
जस्टिन बीबर
मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में जस्टिन बीबर को देखने के लिए पूरे देश से लोग आए। उनकी खुमारी ऐसी थी कि 45 हजार लोग स्टेडियम में उन्हें चीयर कर रहे थे। सभी जहां जस्टिन और उनके गानों से इंप्रेस होकर स्टेडियम से बाहर निकले वहीं एक बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐसी भी थी जिसे जस्टिन बिलकुल भी पसंद नहीं आए।
विज्ञापन


जस्टिन को परफॉर्म करते देखने के लिए श्रीदेवी, मलाइका से लेकर सोनाली बेंद्रे तक अपने बच्चों को लेकर गई थीं।

श्रीदेवी और मलाइका ने जहां शो को इंज्वॉय किया वहीं सोनाली केवल जिम्मेदारी के चलते वहां गई थीं। सोनाली ने शो के लिए नाखुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि वहां जाना समय बर्बाद करना था।
विज्ञापन

   
सोनाली के इस ट्वीट के बावजूद शो के आयोजकों ने उन्हें शुक्रिया कहा।

 

क्या लिप सिंक कर रहे थे जस्टिन?

Sonali Bendre Didn't Like Justin Bieber's Concert, Showed Displeasure On Twitter
जस्टिन बीबर
वैसे सोनाली बेंद्रे इकलौती नहीं हैं जिनपर बीबर का फीवर नहीं चढ़ सका। कई लोगों ने जस्टिन के शो को उतना खास नहीं बताया। उन्होंने ट्विटर पर अपनी नाराजगी भी जाहिर की। कई लोगों ने जस्टिन पर लिप सिंक करने का आरोप लगाया।

लोगों ने ट्विटर पर लिखा कि जब लिप सिंक ही करना था तो उन्होंने इतनी मेहनत क्यों की। वहीं कुछ ने कहा कि 76 हजार रुपये देकर क्या लोग ये देखने गए थे। कई लोगों ने तो उनके कपड़ों तक पर सवाल उठा दिया। जस्टिन एक लूज टीशर्ट और शार्ट्स पहन कर स्टेज पर परफॉर्म करने आए थे जो लोगों को पसंद नहीं आया।
             
आपको बता दें कि जस्टिन पर लिप सिंक करने के आरोप पहले भी लग चुके हैं। बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स और और वी फेस्टिवल के दौरान कहा गया था कि जस्टिन ने गाने की बजाय लिप सिंक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed