{"_id":"5dc92a6d8ebc3e5b7c7c28f4","slug":"singer-miley-cyrus-underwent-a-vocal-cord-surgery","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइली सायरस ने करवाई वोकल कॉर्ड की सर्जरी, हाल ही में हुई हैं पति से अलग","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
माइली सायरस ने करवाई वोकल कॉर्ड की सर्जरी, हाल ही में हुई हैं पति से अलग
Mon, 11 Nov 2019 03:01 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 11 Nov 2019 03:01 PM IST
विज्ञापन
Miley Cyrus
- फोटो : instagram
सिंगर माइली सायरल की बीते दिनों वोकल कॉर्ड की सर्जरी करवाई है। रिपोर्ट्स की मानें तो माइली अस्पताल से छुट्टी लेकर घर आ चुकी हैं। पिछले महीने टॉन्सिलिटिस के चलते माइली अस्पताल में भर्ती हुई थीं। उन्हें तब अपने वोकल कॉर्ड में कुछ खराबी होने का पता लगा।
विज्ञापन
सर्जरी के बाद ठीक होने के लिए उन्हें कुछ हफ्ते चुप्पी साधने की जरूरत भी पड़ सकती है। माइली के फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो माइली टेलीविजन सीरिज 'ब्लैक मिरर' के पांचवें सीजन में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
शादी के आठ महीने के बाद ही माइली साइरस ने अपने पति लियाम हेम्सवर्थ से तलाक ले लिया। माइली के प्रवक्ता द्वारा जारी किए गए एक ऑफिशल स्टेटमेंट में कहा गया था कि माइली और लियाम दोनों खुद पर और अपने करियर पर ज्यादा फोकस करना चाहते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि माइली इस बात को स्वीकार कर चुकी हैं कि वह बाइसेक्शुअल हैं और महिलाओं की तरफ भी आकर्षित होती हैं। माइली और लियाम हेम्सवर्थ ने पिछले साल 23 दिसंबर को फ्रेंकलिन में सीक्रेट मैरेज की थी। दोनों की पहली मुलाकात 2008 में फिल्म द लास्ट सॉन्ग के सेट पर हुई। जहां से दोनों ने एक दूसरे को डेट किया।
View this post on Instagram
HAPPY PLACE = SPINNIN VINYLS 🎶
A post shared by Miley Cyrus (@mileycyrus) on