फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Singer Miley Cyrus underwent a vocal cord surgery

माइली सायरस ने करवाई वोकल कॉर्ड की सर्जरी, हाल ही में हुई हैं पति से अलग

Mon, 11 Nov 2019 03:01 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 11 Nov 2019 03:01 PM IST
विज्ञापन
Singer Miley Cyrus underwent a vocal cord surgery
Miley Cyrus - फोटो : instagram

सिंगर माइली सायरल की बीते दिनों वोकल कॉर्ड की सर्जरी करवाई है। रिपोर्ट्स की मानें तो माइली अस्पताल से छुट्टी लेकर घर आ चुकी हैं।  पिछले महीने टॉन्सिलिटिस के चलते माइली अस्पताल में भर्ती हुई थीं। उन्हें तब अपने वोकल कॉर्ड में कुछ खराबी होने का पता लगा।

विज्ञापन


सर्जरी के बाद ठीक होने के लिए उन्हें कुछ हफ्ते चुप्पी साधने की जरूरत भी पड़ सकती है। माइली के फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो माइली टेलीविजन सीरिज 'ब्लैक मिरर' के पांचवें सीजन में नजर आने वाली हैं। 
विज्ञापन


शादी के आठ महीने के बाद ही माइली साइरस ने अपने पति लियाम हेम्सवर्थ से तलाक ले लिया। माइली के प्रवक्ता द्वारा जारी किए गए एक ऑफिशल स्टेटमेंट में कहा गया था कि माइली और लियाम दोनों खुद पर और अपने करियर पर ज्यादा फोकस करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि माइली इस बात को स्वीकार कर चुकी हैं कि वह बाइसेक्शुअल हैं और महिलाओं की तरफ भी आकर्षित होती हैं। माइली और लियाम हेम्सवर्थ ने पिछले साल 23 दिसंबर को फ्रेंकलिन में सीक्रेट मैरेज की थी। दोनों की पहली मुलाकात 2008 में फिल्म द लास्ट सॉन्ग के सेट पर हुई। जहां से दोनों ने एक दूसरे को डेट किया।


View this post on Instagram

HAPPY PLACE = SPINNIN VINYLS 🎶

A post shared by Miley Cyrus (@mileycyrus) on

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed