{"_id":"5f4427fa4dcdf6055022e688","slug":"singer-justin-townes-earle-passes-away-at-38-family-shared-the-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशहूर अमेरिकी गायक जस्टिन टाउंस अर्ल का निधन, 38 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
मशहूर अमेरिकी गायक जस्टिन टाउंस अर्ल का निधन, 38 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Tue, 25 Aug 2020 02:20 AM IST
Mishra Mishra
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 25 Aug 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
जस्टिन टाउंस अर्ल
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के प्रख्यात गीतकार जस्टिन टाउंस अर्ल का आकस्मिक निधन हो गया। वह 38 वर्ष के थे। उनके परिजनों ने इंस्टाग्राम और फेसबुक के जरिये रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
परिवार ने एक बयान में कहा, हमें बेहद दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे बेटे, पति, पिता और दोस्त जस्टिन का निधन हो गया। आपमें से कई उनके संगीत और गीत से कई वर्षों से जुड़े रहे और हमें उम्मीद है कि उनका संगीत आपकी यात्रा को रास्ता दिखाने में मदद करता रहेगा। आप बहुत याद आओगे प्यारे जस्टिन।
विज्ञापन
हालांकि परिवार द्वारा दिए गए बयान में जस्टिन की मौत की वजह का जिक्र नहीं है। नैशविले में पैदा हुए अर्ल ने अपने करियर की शुरुआत स्थानीय बैंड से की थी। उन्होंने अपने करियर में आठ एलबम बनाए।
विज्ञापन
अर्ल जीवन भर नशीले पदार्थ और शराब की लत से जूझते रहे और इस वजह से उन्हें अपने पिता स्टीव अर्ल के बैंड से भी निकाल दिया गया गया था।
'जस्टिस लीग' से लेकर 'बैटमैन' और 'सुसाइड स्क्वैड' तक, ये हैं DC FanDome की बड़ी घोषणाएं जिसका फैंस को था इतंजार