फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Singer Justin Bieber Calls Out Paparazzi For Constant Harassment

Justin Bieber: पैपराजी से परेशान सिंगर जस्टिन बीबर, बोले, ‘इसे रोका जाना चाहिए’; साझा किया वीडियो

Fri, 25 Apr 2025 03:52 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 25 Apr 2025 03:52 PM IST
सार

हाल ही में कैनेडियन सिंगर जस्टिन बीबर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह बताते हैं कि पैपराजी द्वारा लगातार परेशान किए जाने से तंग आ चुके हैं। वीडियो के अलावा एक पोस्ट सिंगर ने की है, जिसमें अपना दुख बयां किया है। 

विज्ञापन
Singer Justin Bieber Calls Out Paparazzi For Constant Harassment
सिंगर जस्टिन बीबर - फोटो : इंस्टाग्राम@justinbieber

विस्तार

रोजाना ही पैपराजी सिंगर जस्टिन बीबर का पीछा करते हैं, उनकी वक्त-बेवक्त तस्वीरें लेते हैं। इस बात से सिंगर जस्टिन बीबर तंग आ चुके हैं। इस बारे में जस्टिन बीबर ने सोशल मीडिया पर अपना पक्ष रखा है। क्या बोले जस्टिन बीबर जानिए? 

विज्ञापन

जस्टिन ने साझा किया वीडियो 
हाल ही में जस्टिन बीबर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें कुछ पैपराजी जबरदस्ती उनकी तस्वीरें ले रहे हैं। फिर पैपराजी को सिंगर की सिक्योरिटी टीम पीछे हटने के लिए कहती है, इसके बावजूद वे लोग मानते नहीं है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए जस्टिन ने लिखा है, ‘इसे रोका जाना चाहिए।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Justin Bieber (@justinbieber)


फैंस ने सिंगर को सपोर्ट किया 
जस्टिन की वीडियो को देखकर फैंस भी उनके साथ खड़े नजर आए। इसी वीडियो के कमेंट सेक्शन में फैंस ने पैपराजी को लेकर अपना गुस्सा जताया। एक यूजर लिखता है, ‘यह देखकर मुझे एग्जायटी हो रही है।’ कई यूजर ने इसे अब्यूज बताया, वहीं कुछ ने कहा कि ऐसा करने की परमिशन पैपराजी को देता कौन है, क्या यह लीगल है?  
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Justin Bieber (@justinbieber)


पहले भी पैपराजी से हुआ टकराव 
यह पहली बार नहीं है कि जब जस्टिन बीबर का टकराव पैपराजी से हुआ, पहले भी वह पैपराजी को खरी-खोटी सुना चुके हैं। जस्टिन बीबर ने पैपराजी को कहा था कि वे लोग पैसों के पीछे भागते हैं, उन्हें लोगों के इमोशन की कद्र नहीं है। इसके अलावा एक सोशल मीडिया पोस्ट में जस्टिन यह भी बताते हैं कि पत्नी हेली के साथ जाे तलाक की अफवाहें चल रही हैं, इस पर जो कुछ भी लिखा जा रहा है, वह सब ब्लाइंड आइटम हैं यानी सिर्फ झूठ है। जस्टिन ने यह भी कहा कि ऐसी बातें उन्हें काफी दुख पहुंचाती हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed