फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Singer Justin Bieber At Coachella Behave Weird In Viral Video Fans React

Justin Bieber: जस्टिन बीबर की हालत देख टेंशन में आए फैंस, वायरल वीडियो में क्यों बेसुध दिखा हॉलीवुड सिंगर

Mon, 21 Apr 2025 01:21 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 21 Apr 2025 01:21 PM IST
सार

सिंगर जस्टिन बीबर अमेरिका, कनाडा के अलावा भारत में भी अपने गानों के लिए मशहूर हैं। हाल ही में इस सिंगर का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसे देखकर उनके फैंस टेंशन में आए गए। जानिए, ऐसा क्या था वायरल वीडियो में।

विज्ञापन
Singer Justin Bieber At Coachella Behave Weird In Viral Video Fans React
सिंगर जस्टिन बीबर - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

जस्टिन बीबर अक्सर ही खबरों में बने रहते हैं। इस सिंगर से कई कंट्रोवर्सी पहले भी जुड़ चुकी हैं। हाल ही में सिंगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह बेसुध से नजर आए। जस्टिन की हरकतें देखकर उनके फैंस को टेंशन होने लगी है। वायरल वीडियो को देखने के बाद फैंस ने कहा है कि जस्टिन को मदद की जरूरत है। जानिए, क्या है ये पूरा मामला? 

विज्ञापन


क्या ड्र्रग्स के नशे में दिखे जस्टिन 
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें जस्टिन एक म्यूजिक इवेंट कोचेला में डांस करते दिखे। सिंगर का डांस नॉर्मल नहीं लग रहा है, वह बेसुध से होकर डांस करते थे। साथ ही वीडियो में वह एक सिगरेट बनाकर पीते दिखे। इसके बाद वह बहुत अग्रेसिव होकर नाचते हैं। यह वीडियो देखकर जस्टिन के फैंस को चिंता हो रही है, उन्हें लग रहा है कि जस्टिन ड्र्रग्स के नशे में है। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Justin Bieber: पैपराजी पर गुस्से में भड़के पॉप सिंगर जस्टिन बीबर, वीडियो वायरल; बोले- बस पैसे की चिंता है… 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वीडियो पर फैंस ने दिए रिएक्शन 
जस्टिन बीबर के वायरल वीडियो पर कई फैंस ने रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर लिखता है, ‘लगता है कि जस्टिन कोचेला इवेंट में ठीक नहीं है, उसे कुछ हुआ है।’ वहीं कुछ यूजर्स ने कहा है कि सिंगर के करीबी लोगों को उसकी मदद करनी चाहिए। 

ये खबर भी पढ़ें: Mickey Rourke: करोड़ों रुपये का कर्ज, नहीं मिल रहा काम, ‘आयरन मैन 2’ के एक्टर ने बयां किया अपना दुख 

जब अनंत अंबानी की शादी में किया परफॉर्म
सिंगर जस्टिन बीबर ने पिछले साल मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी में परफॉर्म किया था। इस शादी में गाना गाने के लिए, परफॉर्म करने के लिए सिंगर ने 82 करोड़ रुपये लिए थे। अंबानी की शादी में दी गई जस्टिन की परफॉर्मेंस को भारतीय दर्शकों ने भी खूब सराहा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed